Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Prayagraj Mahakumbh 73 Countries Diplomat Snan with Bade Hanuman Akshayvat darshan

73 देशों के राजनयिक महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी, करेंगे बड़े हनुमान और अक्षयवट के दर्शन

  • महाकुम्भ क्षेत्र संपूर्ण विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन गया है। 73 देशों के राजनयिक पहली बार संगम में स्नान करने जा रहे हैं। परस्पर धुर विरोधी माने जाने वाले रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक आयोजन में एकसाथ शामिल होंगे।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराजSat, 25 Jan 2025 08:58 AM
share Share
Follow Us on
73 देशों के राजनयिक महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी, करेंगे बड़े हनुमान और अक्षयवट के दर्शन

महाकुम्भ क्षेत्र संपूर्ण विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन गया है। 73 देशों के राजनयिक पहली बार संगम में स्नान करने जा रहे हैं। परस्पर धुर विरोधी माने जाने वाले रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक आयोजन में एकसाथ शामिल होंगे। यह वैश्विक आयोजन गंगा किनारे भिन्न-भिन्न संस्कृतियों और विचारधाराओं के बीच एक अनोखे सामंजस्य का संदेश देगा। यहां अमेरिका और बांग्लादेश के भी राजनयिक अमृतकाल के गवाह बनेंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने पुष्टि की कि एक फरवरी को 73 देशों से राजनयिक महाकुम्भ का माहात्म्य देखने आ रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को इसके लिए पत्र भी लिखा है। पत्र में कहा है कि दुनियाभर के राजनयिक महाकुम्भ नगर में बड़े हनुमान और अक्षयवट के दर्शन करना चाहते हैं। ये सभी विदेशी राजनयिक नाव से संगम नोज पहुंचेंगे और स्नान करेंगे। यहां से वे अक्षयवट और र बड़े हनुमान मंदिर का दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद डिजिटल महाकुम्भ एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से आधुनिक तकनीक के जरिए महाकुम्भ की गहराई को समझेंगे।

ये भी पढ़ें:शाहजहांपुर में बड़ा एक्‍सीडेंट: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, 4 की मौत, 2 गंभीर

प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक भ्रमण भी करेंगे, जिसमें यूपी स्टेट पवेलियन, अखाड़े, यमुना कॉम्प्लेक्स, अशोक स्तंभ और अन्य स्थलों का अवलोकन करेंगे। विदेशी राजनयिकों के लिए बमरौली हवाई अड्डे पर विशेष वीआईपी लाउंज में नाश्ते का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही टूर गाइड की व्यवस्था भी की गई है। गृह मंत्रालय के 140 कर्मचारियों के लिए नावों का विशेष इंतजाम किया गया है।

इन देशों के राजनयिक विश्वस्तरीय मेले में होंगे शामिल

जिन देशों के राजनयिक आ रहे हैं उनमें जापान, अमेरिका, रूस, यूक्रेन बांग्लादेश, जर्मनी के साथ ही आर्मेनिया, स्लोवेनिया, हंगरी, बेलारूस, सेशल्स, मंगोलिया, कजाकिस्तान ऑस्ट्रिया, पेरु, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अल्जीरिया, दक्षिण अफ्रीका, अलसल्वाडोर, चेक रिपब्लिक, बुल्गारिया, जॉर्डन, जमैका, इरिट्रिया, फिनलैंड, ट्यूनीशिया, फ्रांस, एस्टोनिया, ब्राजील, सूरीनाम, जिबॉब्वे, मलेशिया, माल्टा, भूटान, लेसोथो, स्लोवॉक, न्यूजीलैंड, कंबोडिया, किरगिज, चिली, साइप्रस, क्यूबा, नेपाल, रोमानिया, वेनेजुएला, अंगोला, गुयाना, फिजी, कोलंबिया, सीरिया, गिनी, म्यांमार, सोमालिया, इटली, बोत्सवाना, परागुआ, आईसलैंड, लातविया, नीदरलैंड, कैमरून, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, थाईलैंड, पोलैंड, बोलिविया शामिल हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें