Hindi Newsउत्तर प्रदेशMahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के लिए राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल तय, अब तक 39.68 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के लिए राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल तय, अब तक 39.68 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मेला क्षेत्र से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक दिनभर जाम की समस्या बनी रही। 10 फरवरी को राष्ट्रपति सुबह 11बजे आएंगी और शाम 4 बजे जाएंगी। जानें महाकुंभ से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के लिए राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल तय, अब तक 39.68 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

An aerial view of Triveni Sangam during the Mahakumbh (Deepak Gupta/HT)

Srishti Kunj| हिन्दुस्तान,प्रयागराज | Thu, 06 Feb 2025 10:52 PM
हमें फॉलो करें

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ मेले में भारी भीड़ उमड़ने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मेला क्षेत्र से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक दिनभर जाम की समस्या बनी रही। वाहनों की रफ्तार रेंगने जैसी हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 10 फरवरी को राष्ट्रपति सुबह 11बजे आएंगी और शाम 4बजे जाएंगी। संगम स्नान, पूजन, अक्षयवट दर्शन, हनुमान मंदिर दर्शन के बाद वापस जाएंगी। महाकुंभ में विश्व कीर्तिमान बनना 14 फरवरी से शुरू होगा। 14 को स्वच्छता, 15 को नदी स्वच्छता, 16 को ई रिक्शा संचालन और 17 फरवरी को सबसे ज्यादा हैंड प्रिंट लगाएंगे। इन विश्व कीर्तिमान की पूरी दुनिया गवाह बनेगी। इसके लिए तैयारी 14 फरवरी से की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे महाकुम्भ के यात्रियों की सुविधा के लिए आज झूंसी रेलवे स्टेशन से तीन स्पेशन ट्रेनें चलाएगा। जानें महाकुंभ से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स

6 Feb 2025, 10:52:54 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: 5 घंटे तक संगमनगरी में रहेंगी राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को संगमनगरी में पांच घंटे रहेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट आएंगी। हेलीकॉप्टर से डीपीएस हेलीपैड आएंगी। हेलीपैड से निषादराज क्रूज से संगम वीआईपी जेटी आएंगी और गंगा स्नान व पूजन करेंगी। इसके बाद अक्षयवट आएंगी और दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति पातालपुरी और सरस्वती कूप भी जा सकती हैं। यहां से बड़े हनुमान मंदिर दर्शन के लिए आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु डिजिटल कुम्भ अनुभूति केंद्र और संविधान गैलरी का भी अवलोकन करेंगी। शाम चार बजे के आसपास वापस जाएंगी। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आएंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के संबंध में लखनऊ के वरिष्ठ अफसरों ने मेला प्रशासन के अफसरों के साथ ऑनलाइन बैठक की। अफसरों ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

6 Feb 2025, 10:06:30 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: उखाड़े जा रहे हैं शिविर और भवन

त्रिवेणी और काली मार्ग के जिस सेक्टर में अब तक नागा साधुओं और बड़े-बड़े संत महात्माओं के शिविर के कारण हर वक्त हजारों लोगों का मजमा लगता था, उस शिविर को उखाड़ने का काम भी शुरू हो गया। गुरुवार दोपहर आलीशान शिविरों को श्रमिक उखाड़ रहे थे। सामान भी समेटा जा रहा था।

6 Feb 2025, 09:42:09 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: शुक्रवार को अखाड़ों में रस्सी काटकर उतारा जाएगा धर्म ध्वजा

कुम्भ और महाकुम्भ की खास पहचान सनातन धर्म की ध्वजा उठाने वाले 13 अखाड़े होते हैं। इन अखाड़ों के साधु संत और नागा संन्यासी इन्हीं अवसरों पर मेला क्षेत्र में दिखाई देते हैं। इनके दर्शन के लिए करोड़ों सनातन धर्मी दूरदराज से प्रयागराज आते हैं। बीते एक महीने से मेला क्षेत्र में रह रहे यह साधु संत अब यहां से निकलेंगे। शुक्रवार सुबह 10 बजे अखाड़ों में रस्सी काटकर धर्म ध्वजा को उतारा जाएगा। इसके बाद अपने-अपने मुहूर्त के अनुसार अखाड़े प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे। जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरि ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक सभी साधु संत यहां से प्रस्थान करेंगे, वहीं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि सभी संत दोपहर एक बजे निकलेंगे। बड़ा उदासीन अखाड़े के श्रीमहंत व्यास मुनि ने बताया कि यहां से निकल उदासीन अखाड़े आवास यानी शहर में बने कार्यालय जाएंगे। सभी होली तक यही रहेंगे और इसके बाद आगे की तैयारी होगी।

6 Feb 2025, 09:33:54 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ नगर में कुछ दिन और रहेंगे वैष्णव अखाड़े

तीन फरवरी को वसंत पंचमी पर हुए तीसरे अमृत स्नान के बाद अब सभी 13 अखाड़े निकलने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर तक सभी सात संन्यासी अखाड़े महाकुम्भ नगर छोड़कर काशी की ओर प्रस्थान करेंगे, वहीं उदासीन और निर्मल अखाड़े के संत भी मेला छावनी ने अपने आवास यानी शहर में बने कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। वैष्णव के तीन अखाड़े कुछ दिन मेला क्षेत्र में रहेंगे। इसके बाद वे भी यहां से प्रस्थान करेंगे।

6 Feb 2025, 07:36:15 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: लखनऊ होकर गुजरेंगी तीन महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-फाफामऊ, अमृतसर-फाफामऊ और फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ ट्रेन शामिल हैं। तीनों ट्रेनें 18 से 24 फरवरी के बीच लखनऊ होकर गुजरेंगी।

6 Feb 2025, 06:50:58 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: शाम छह बजे तक 71.74 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ मेला 2025 में स्नान करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 39.68 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है और यह संख्या 40 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। 6 फरवरी को शाम छह बजे तक 61.75 लाख श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में पहुंचकर पवित्र स्नान किया, जबकि कल्पवासी मिलकार 71.74 लाख स्नान इस दिन तक किए जा चुके हैं। कुंभ मेला प्रशासन और राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की यह संख्या भविष्य में और बढ़ सकती है, क्योंकि मेला क्षेत्र में लोगों का आना-जाना लगातार जारी है।

6 Feb 2025, 04:55:53 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में युवाओं की बढ़ती भागीदारी पर साधु संत खुश

महाकुंभ में युवाओं की बढ़ती भागीदारी से संत समाज प्रसन्न है। उनका कहना है कि यह महाकुम्भ कई मायनों में बेहद सफल रहा है। इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि इस बार सर्वाधिक संख्या में देश के युवा वर्ग की इसमें भागीदारी रही है। ऐसी भागीदारी आज तक नहीं देखी गई।

6 Feb 2025, 04:43:56 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जाएंगे पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सात फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में जाएंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि श्री पटेल प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला 2025 का शुक्रवार को दौरा करेंगे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगायेंगे।

6 Feb 2025, 04:09:35 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में पाकिस्तान से पहली बार 68 लोग, सनातन संस्कृति से अभिभूत

महाकुंभ की दिव्यता के बारे में सोशल मीडिया पर देख सुनकर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लोग खुद को यहां आने से रोक ना सके और सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का एक जत्था बृहस्पतिवार को यहां पहुंचा। सेक्टर नौ में स्थित श्रीगुरुकार्ष्णि के शिविर में से सिंध प्रांत से आए गोबिंद राम माखीजा ने बताया, “पिछले दो तीन महीनों में जब से हमने महाकुंभ के बारे में सुना है, हमारी बड़ी इच्छा थी यहां आने की। हम खुद को आने से रोक नहीं सके।”

6 Feb 2025, 03:27:06 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: पांटूल पुल बंद होने से श्रद्धालुओं की बढ़ी मुसीबत

मेले में भारी भीड़ उमड़ने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भीषण जाम के चलते कई लोगों की ट्रेन और फ्लाइट छूट गई, जिससे यात्री बेहद परेशान नजर आए। कई इलाकों में पुलिस को यातायात नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। सुबह मेले में पांटूल पुल को बंद कर दिया गया, जिससे श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। पुल बंद होने के कारण श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ा, जिससे और अधिक अव्यवस्था पैदा हो गई। कई श्रद्धालुओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया, लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि यातायात सुचारू नहीं हो सका।

6 Feb 2025, 02:39:40 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ बैठक में कई फैसले लेगा उत्तर प्रदेश का पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग

उत्तर प्रदेश का पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग आगामी आठ फरवरी को प्रयागराज महाकुम्भ में एक अहम बैठक करेगा और इसमें प्रदेश में पशुधन, डेयरी उद्योग और गोशालाओं के विकास पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सरकार के एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

6 Feb 2025, 02:07:18 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: सोशल मीडिया पर संत बिखेर रहे महाकुंभ की आमा

Mahakumbh 2025 LIVE: सरकार के डिजिटल महाकुम्भ को संतों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस महाकुम्भ में तमाम ऐसे संत आए हैं, जिनके सोशल मीडिया पर अपने पेज हैं और लाखों फॉलोअर्स हैं। इन संतों की गतिविधियों और इनके यहां के कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर अपडेट भी किया जा रहा है।

इन संतों में जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि शाामिल हैं। इंस्टाग्राम पर इनकी टीम शिविर के आयोजन को अपलोड करती है, जिसे दूरदराज विदेशों में बैठे अनुयायी भी देख सकते हैं।

6 Feb 2025, 01:51:44 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: मेला में बाबा वैद्यनाथ का प्रतीक शिवलिंग लाए

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ में देश के कई मंदिरों के जागृत विग्रह आने के बाद अबकी पहली बार झारखंड के बाबा वैद्यनाथ के शिवलिंग का प्रतीक भी लाया गया है। यह शिवलिंग मेला क्षेत्र के गंगोली शिवाला मार्ग स्थित काली मछली वाले दीपू पंडा के शिविर में लाया गया है। शिवलिंग के साथ 10 फरवरी को तीर्थ पुरोहित और कल्पवासी शोभायात्रा निकालेंगे।

6 Feb 2025, 01:29:26 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: गंगा सहित सभी जल तीर्थ पर होगा अध्ययन

Mahakumbh 2025 LIVE: गंगा समग्र अपने महाकुम्भ के शिविर में सात फरवरी से तीन दिनों तक राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम करने जा रहा है। देशभर के पांच हजार कार्यकर्ता गंगा सहित सभी जल तीर्थ की अविरलता और निर्मलता पर चर्चा करेंगे। साथ ही एसटीपी द्वारा शोधित जल को भी गंगा में न छोड़ने का मुद्दा प्रमुख रूप से रहेगा।

यह जानकारी गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने बुधवार को सेक्टर नौ स्थित शिविर में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन गंगा सेविकाओं की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। संगम का उद्घाटन सत्र आठ फरवरी को होगा। मुख्य अतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती व केंद्रीय राज्य जलशक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी होंगे।

6 Feb 2025, 01:11:27 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: यूपी में हादसा, दिल्ली से महाकुंभ जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 40 श्रद्धालु घायल

Mahakumbh 2025 LIVE: यूपी के इटावा में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से महाकुंभ जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 40 सवारियां घायल हो गई, ड्राइवर स्टेरिंग के बीच में फंस गया।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Feb 2025, 12:41:31 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में होंगी मलखंब, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता, 13 फरवरी तक इन खेलों का होगा प्रदर्शन

Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज महाकुंभ में क्रीड़ा भारती की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके साथ ही इस दौरान खेलों पर सेमिनार व परिचर्चा भी होगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन 6 से 13 फरवरी तक सेक्टर-10 प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र होगा।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Feb 2025, 12:32:59 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वालों के लिए किया शांति पाठ

Mahakumbh 2025 LIVE: मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भगदड़ में जान गंवाने वालों के लिए कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवकों ने संगम तट पर बटुकों के साथ शांति पाठ किया। सेक्टर 15 के तुलसी मार्ग पर बुधवार से शुरू हुए सेवा दल के पांच दिवसीय सेवा शिविर के पहले दिन कार्यकर्ताओं ने शांति पाठ कर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय, अनिल देव त्यागी, सुशील तिवारी, संजीव पांडेय, हसीब अहमद, कनिष्का रफेल रहीं।

6 Feb 2025, 12:18:43 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में बनेंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रयागराज में 14 फरवरी से तैयारी शुरू

Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने आगे की तैयारी कर रखी है। महाकुंभ में विश्व रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 14 फरवरी से शुरू होगा और प्रयागराज के साथ ही दुनिया इसकी गवाह बनेगी।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Feb 2025, 12:00:50 PM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: शिव बारात में शामिल होगा काशी का डमरू दल

Mahakumbh 2025 LIVE: अखिल भारतीय धर्म संघ पंडाल लोअर संगम मार्ग मोरी चौराहा रेलवे ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 से गुरुवार की शाम पांच बजे शिव बारात निकाली जाएगी, जो मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए इसी पंडाल में विश्राम लेगी। इस भव्य शिव बारात में जगदूरु, महामंडलेश्वर के सानिध्य में विशाल रथ पर विराजमान भगवान शंकर और नाचते, गाते शिव गण व नागा साधु शामिल होंगे। शिव बारात में काशी का डमरू दल भी शोभा बढ़ाएगा। यह जानकारी आचार्य मृदुलकांत शाखी ने दी।

6 Feb 2025, 11:42:43 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ से लौट रहे ससुर-दामाद की सड़क हादसे में मौत, खड़ी इलेक्ट्रिक बस में घुसी कार

Mahakumbh 2025 LIVE: वाराणसी में भीषण सड़क हादसे में महाकुंभ स्नान कर लौट रहे ससुर-दामाद की मौत हो गई। कार खड़ी इलेक्ट्रिक बस में जा घुसी। घटना राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर हनुमान मंदिर के सामने की है। बस हनुमान मंदिर के पास माला लेने के लिए खड़ी थी।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Feb 2025, 11:24:20 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: गुजरात से स्कूटी लेकर पहुंचा श्रद्धालु

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ की अलौकिक छटा से प्रभावित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आवारा बंजारा गुजरात से स्कूटी चलाकर प्रयागराज पहुंचे। इस इस यात्रा के दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर ठहराव लिया। इसके पूर्व वो नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं। उनका कहना है कि महाकुम्भ पूरी दुनिया में प्रचारित हो रहा है, ऐसे में उन्होंने भी इसमें कुछ अलग करने का विचार किया और यहां तक आए। आवारा बंजारा अपनी स्कूटी से यहां तक की यात्रा 10 दिनों में पूरी की है।

6 Feb 2025, 11:06:27 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: तेज हवा चलने से फिर बदला मौसम, पारा गिरा, सर्दी बढ़ी

Mahakumbh 2025 LIVE: हवा तेज चलने से प्रयागराज के मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। अधिकतम पारा लुढ़का और सर्दी बढ़ गई है। अगले दो दिन और सतही हवा चलने के आसार हैं। तापमान गिरने से सर्दी का प्रभाव भी महसूस होगा।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Feb 2025, 10:47:10 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: संगीत से संन्यास की अलख जगा रहीं

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की महामंडलेश्वर शक्ति पुरी ने भजन संध्या में भक्ति गीत गाए तो साधु-संत और श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। 'सिंगर महामंडलेश्वर' के नाम से मशहूर शक्ति पुरी सोश सोशल मीडिया पर भी खूब छाई हुई हैं। यूट्यूब पर उनके भजन लाखों लोग सुनते हैं।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने शक्ति पुरी के भजनों की सराहना की। हिंदी के साथ-साथ हरियाणवी भाषा में भी शक्ति पुरी के भजन लोकप्रिय हो रहे हैं। शक्ति पुरी का कहना है कि भजन गाना उनकी आध्यात्मिक साधना का ही हिस्सा है।

6 Feb 2025, 10:31:48 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में अघोर अखाड़ा आधी रात को करता प्रोटेक्शन हवन, 12 बजे से शुरू होकर तीन घंटे चलता

Mahakumbh 2025 LIVE: देश के कोने-कोने से आए पीड़ित दिन में अखाड़े के धूने पर अरदास लगाते हैं और फिर एक से बढ़कर एक सिद्ध अघोरी आधी रात 12 से तीन बजे तक खास हवन करते है जिसका नाम तंत्र काट एवं प्रोटेक्शन हवन रखा गया है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Feb 2025, 10:15:08 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: संगम में 67.68 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025 LIVE: संगम में डुबकी लगाने के लिए आम दिनों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार रात आठ बजे तक 67.68 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। इसमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी भी शामिल हैं। वहीं, मंगलवार तक 38.29 करोड़ स्नान कर चुके थे। इसमें बुधवार को संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या जोड़ दी जाए तो अब तक 38.97 करोड़ आस्थावान स्नान कर चुके हैं।

6 Feb 2025, 09:56:09 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ भगदड़ से जुड़े संदिग्धों की तलाश, पुलिस रिपोर्ट के बाद कई राज्यों में शुरू हुई दबिश

Mahakumbh 2025 LIVE: सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्धों की गतिविधियां मिलने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। कुम्भ पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर अब खुफिया तंत्र यूपी सहित आसपास के राज्यों में भी संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Feb 2025, 09:40:53 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: दंपती को आया हार्ट अटैक, आईसीयू में भर्ती

Mahakumbh 2025 LIVE: मध्य प्रदेश के विदिशा जनपद निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा 25 जनवरी को पत्नी शीला के साथ संगम में स्नान के लिए आए थे। बुधवार को दोपहर पति-पत्नी को एकसाथ हार्ट अटैक आने से तबीयत बिगड़ गई। दोनों लोग सेक्टर 18 स्थित खालसा शिविर में ठहरे थे। एंबुलेंस से लाकर दोनों को केंद्रीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। आईसीयू प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पांडेय ने दोनों मरीजों को सीपीआर और दवाएं देकर उपचार किया, जिससे कुछ आराम मिला। उनके परिजनों को सूचना दी गई है।

6 Feb 2025, 09:16:16 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: रांची से प्रयागराज के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट, कब होगी शुरुआत?

Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज के महाकुम्भ में जानेवाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 15 फरवरी से रांची से सीधी विमान सेवा शुरू होगी। यह सेवा 28 फरवरी तक होगी। इंडिगो ने इसका शेड्यूल अथॉरिटी को दे दिया है।

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

6 Feb 2025, 08:54:02 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: आज झूसी से चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें

Mahakumbh 2025 LIVE: पूर्वोत्तर रेलवे महाकुम्भ के यात्रियों की सुविधा के लिए छह फरवरी को झूसी रेलवे स्टेशन से विशेष गाड़ियों का संचालन करेगी। 05003 झूसी-गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी झूसी रेलवे स्टेशन सुबह 07:45 बजे चलाई जाएगी। 05267 मुजफ्फरपुर-झूसी मेला विशेष गाड़ी सुबह 09:55 बजे पहुंचेगी। 05268 झूसी-मुजफ्फरपुर मेला विशेष गाड़ी झूसी रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे चलाई जाएगी।

6 Feb 2025, 08:53:21 AM IST

Mahakumbh 2025 LIVE: 14 फरवरी से शुरू होगा विश्व कीर्तिमान बनना

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में विश्व रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 14 फरवरी से शुरू होगा और प्रयागराज के साथ ही दुनिया इसकी गवाह बनेगी। 14 फरवरी को 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ घाटों की सफाई करेंगे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। पिछले कुम्भ 2019 में यहां 10 हजार कर्मचारियों ने सफाई की थी।

पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Azamgarh News ,Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , एजुकेशन न्यूज़ , धर्म ज्योतिष , राशिफल , और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।