Mahakumbh 2025: महाकुंभ के सेक्टर छह में नागवासुकी के पास बिंदु माधव मार्ग पर पुलिस लाइन के शिविर में गुरुवार दोपहर आग लग गई जिससे दो टेंट जलकर खाक हो गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, अब तक महाकुंभ में स्नान करने वालों का आंकड़ा 48 करोड़ के पार जा चुका है। अब भी श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज की ओर बढ़ रही है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान पर्व के साथ समापन होगा। वहीं, प्रयागराज में अब 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों और सांसदों ने प्रयागराज के महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई। जानें महाकुंभ से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स
13 Feb 2025, 10:28:06 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में आरपीएफ ने बिछड़े 289 लोगों को अपनों से मिलाया
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ मेले में अपने परिजनों से बिछड़े लोगों को मिलाने में खोया-पाया केंद्रों के अलावा रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की भी अहम भूमिका रही है। 13 जनवरी के स्नान पर्व से अभी तक आरपीएफ ने 289 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया है। उत्तर मध्य रेलवे के पुलिस महानिरीक्षक (आरपीएफ) अमिय नन्दन सिन्हा ने बताया कि मेला शुरू होने के दिन से अभी तक प्रयागराज परिक्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे-प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी स्टेशन परिसर में अपनों से बिछड़े 289 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया गया है।
13 Feb 2025, 10:00:29 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: योगी ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महाकुंभ आए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के प्रति आभार व्यक्त किया
Mahakumbh 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महाकुंभ आए मंत्रियों, सांसद, विधायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाकुम्भ पर्व, भारत की हजारों वर्षों से जागृत सांस्कृतिक एवं अध्यात्मिक ज्ञान की जीवंत ज्योति है। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में आस्था का यह दिव्य महोत्सव महाकुम्भ-2025, प्रयागराज सकल विश्व को अपनी भव्यता और दिव्यता के दर्शन करा रहा है। तीर्थराज प्रयाग के अमृत समागम में पधारे श्रद्धालु मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर स्वयं को धन्य कर रहे हैं।
13 Feb 2025, 09:06:40 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ में बॉलीवुड सितारों ने लगाई त्रिवेणी में डुबकी
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ की आभा से अभिभूत बालीवुड सितारों ने गुरुवार काे त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगायी। विवेक ओबराय व विक्की कौशल ने संगम में डुबकी लगाई। वहीं, महाराष्ट्र की फायरब्रांड नेत्री और पूर्व एक्ट्रेस नवनीत राणा ने भी संगम में स्नान किया। इससे पूर्व, प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि, महाभारत में दुर्योधन का कैरेक्टर प्ले करने वाले पुनीत इस्सर व फेमस मेंटलिस्ट सुहानी शाह समेत कई कलाकार महाकुम्भ के महाआयोजन का हिस्सा बनकर खुद को धन्य माना।
13 Feb 2025, 07:01:02 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: ऐसे में तो स्वर्ग हाउसफुल हो जाएगा और नर्क खाली; महाकुंभ स्नान को लेकर अफजाल अंसारी के बिगड़े बोल
Mahakumbh 2025 LIVE: यूपी के गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी ने महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि कुंभ नहाने की होड़ मची हुई है। लोगों का ऐसा मानना है कि महाकुंभ स्नान से उन्हैं बैकुंठ मिलेगा, ऐसे में स्वर्ग तो हाउसफुल हो जाएगा और नर्क बिल्कुल खाली हो जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
13 Feb 2025, 04:48:17 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेताओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
Mahakumbh 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों और सांसदों ने प्रयागराज के महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया, ‘‘रायपुर से आज सुबह विमान से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचने के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और छत्तीसगढ़ के अन्य जनप्रतिनिधि अरेल घाट पहुंचे। वहां से वे मोटर बोट पर सवार होकर त्रिवेणी संगम गए और स्नान किया।’’
13 Feb 2025, 04:16:25 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: मैसूर से लखनऊ तथा टुंडला के लिए इटारसी होते हुए चलेगी कुंभ मेला विशेष ट्रेन
Mahakumbh 2025 LIVE: रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मैसूर–लखनऊ और मैसूर–टुंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी। भोपाल रेल मंडल के सूत्रों ने आज बताया कि रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 06221 मैसूर–लखनऊ कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) चलाई जा रही है। यह विशेष ट्रेन 14 फरवरी को मैसूर स्टेशन से सुबह 07.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 20.50 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन शाम 16.00 बजे लखनऊ स्टेशन पहुंचेगी।
13 Feb 2025, 03:45:16 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ की भव्यता से दुनिया चकित : शंकराचार्य
Mahakumbh 2025 LIVE: श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम ने कहा कि हमारे लिए धर्म और देश दोनों दो आंखें होनी चाहिए क्योंकि दोनों का उद्देश्य समाज राष्ट्र और विश्व का कल्याण है इसलिए हमें ऐसे नेता चाहिए जो देश और धर्म दोनों की भलाई के लिए कार्य करें और इसे अपना कर्तव्य समझे।
13 Feb 2025, 02:55:57 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, आठ घायल
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर वापस छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार गुरुवार को वाराणसी के पोखरा के नवाटोला के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
13 Feb 2025, 02:29:30 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ पहुंचे विक्की कौशल
Mahakumbh 2025 LIVE: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह त्रिवेणी संगम में स्नान करने पर भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' के प्रचार में व्यस्त हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। विक्की कौशल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं लंबे समय से इस अवसर का इंतजार कर रहा था कि महाकुंभ का हिस्सा बन सकूं। अब जब मैं यहां हूं, तो बहुत अच्छा और भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।”
13 Feb 2025, 02:05:38 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: तुलसी का बिरवा ले गए साथ
Mahakumbh 2025 LIVE: जिन कल्पवासियों के पास साधन था वे अपनी गृहस्थी वाहनों पर लादकर ले गए। घर जाते समय कल्पवासी अपने साथ भगवान शालिग्राम, आसन और तुलसी का पौधा ईश्वर के प्रसाद स्वरूप साथ लेकर गए। कल्पवास आरंभ करने पर उन्होंने शिविर के बाहर जौ बोया था उसका कुछ अंश गंगा में समर्पित करके धन-धान्य में वृद्धि की कामना की।
13 Feb 2025, 01:55:01 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: मेला से कल्पवासियों की शुरू हुई घर वापसी
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के बाद से कल्पवासी व अखाड़ों के संत अपने-अपने गंतव्य को रवाना होने लगे हैं। माह भर साथ रहने वाले कल्पवासियों की विदाई की बेला आई तो भावुक हो गए। एक-दूसरे के गले मिले तो आंखें नम हो गई।
13 Feb 2025, 01:40:42 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: अब मेला अवधि बढ़ाने की फैलने लगी अफवाह
Mahakumbh 2025 LIVE: सोशल मीडिया पर महाकुंभ को प्रचारित प्रसारित करने वाले कुछ लोग अब अफवाह फैला रहे हैं कि महाकुंभ 2025 भीड़ को देखते हुए पांच मार्च तक बढ़ा दिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए आदेश दिया है। हालांकि इस बारे में डीएम महाकुंभ नगर विजय किरन आनंद का कहना है कि यह महज अफवाह है।
13 Feb 2025, 01:28:43 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: धनबाद के लिए ट्रेन
Mahakumbh 2025 LIVE: श्रद्धालुओं की सहूलियत को रेलवे ने श्रीगंगानगर और धनबाद के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 03697/98 धनबाद-टूंडला-धनबाद कुम्भ विशेष गाड़ी धनबाद से 15 को और टूंडला से 16 फरवरी को चलेगी। धनबाद से चलकर यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन रात 11:35 बजे पहुंचेगी।
वहीं टूंडला से शाम चार बजे चलकर अगले दिन सुबह सुबह छह बजे प्रयागराज जंक्शन पर आएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04723/04724 श्री गंगानगर-बरौनी-श्रीगंगानगर कुम्भ विशेष गाड़ी श्रीगंगानगर से 15 फरवरी और बरौनी से 17 फरवरी को संचालित होगी।
13 Feb 2025, 01:05:06 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: माघी पूर्णिमा पर पैदल चलने की दूरी हुई कम
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुम्भ के माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर बेला कछार से संगम अ आने के लिए 30 किमी तक पैदल नहीं चलना पड़ा। पांचवें स्नान पर्व पर बेला कछार से शटल बस श्रद्धालुओं को लेकर आई और संगम स्नान के बाद छोड़ने गई। श्रद्धालुओं को कुछ देर इंतजार करना पड़ा, लेकिन सभी शटल बस से ही बेला कछार आ गए।
13 Feb 2025, 12:41:42 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज से एक दिन में 86 विमानों की हुई आवाजाही
Mahakumbh 2025 LIVE: प्रयागराज एयरपोर्ट ने हवाई यात्रा में नए आयाम छूते हुए एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों की आवाजाही दर्ज की। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व से एक दिन पहले मंगलवार को कुल 13963 यात्रियों ने प्रयागराज से हवाई सफर किया था, जिसमें 6964 यात्री पहुंचे, जबकि 6999 यात्री दूसरें शहरों के लिए उड़ान भरी। वहीं 86 विमानों की एक दिन में आवाजाही हुई। अभी तक एक दिन में इतने विमानों का संचालन नहीं हुआ था। प्रयागराज एयरपोर्ट से मंगलवार को 43 शेड्यूल उड़ानों का संचालन हुआ, जिसमें इंडिगो की 14, एलायंस एयर की सात की उड़ानें रहीं।
13 Feb 2025, 12:33:19 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: आलाधिकारियों ने भ्रमण कर संभाली कमान
Mahakumbh 2025 LIVE: माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर एडीजी जोन भानु भास्कर, डीआईजी कुम्भ वैभव कृष्ण, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी कुम्भ राजेश द्विवेदी ने लगातार मेला क्षेत्र में भ्रमण कर भीड़ नियंत्रण व सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में जुटे रहे। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के प्रति सेवा का भाव भी दिखाया गया।
13 Feb 2025, 12:18:38 PM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में मिल रही पेन-पेंसिल से उगेगा पौधा, टमाटर से लेकर उगा सकेंगे तुलसी भी
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में इस तरह की पेन और पेंसिल बिक रही है, जो लिखने के काम तो आएगी ही स्याही समाप्त होने पर जब इसे गमले या मिट्टी में फेकेंगे तो पौधा उग जाएगा। किसी से टमाटर का पौधा उगेगा तो किसी से तुलसी तो किसी से गुलाब, और गेंदा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
13 Feb 2025, 11:54:50 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ की कैबिनेट आज करेगी गंगा स्नान
Mahakumbh 2025 LIVE: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव गुरुवार को पूरी कैबिनेट के साथ महाकुम्भ मेला में आएंगे, संगम स्नान करेंगे। मेला क्षेत्र में कैबिनेट की बैठक भी प्रस्तावित है।
13 Feb 2025, 11:35:04 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: 258 ट्रेनों से 14.70 लाख यात्री रवाना
Mahakumbh 2025 LIVE: माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो ट्रेनों के अंदर पैर रखने को जगह नहीं बची। एसी बोगी में भी यात्री घुस गए। बाथरूम के पास भी खचाखच यात्री भरे रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयागराज जंक्शन पर इमरजेंसी प्लान लागू करना पड़ा। इस दौरान तीनों जोन से हर पौने पांच मिनट पर एक ट्रेन का संचालन किया गया। रात नौ बजे तक रेलवे ने स्पेशल समेत 258 ट्रेनों का संचालन कर 14.70 लाख श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। जंक्शन के अलावा झुंसी और छिवकी रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ रही।
13 Feb 2025, 11:13:31 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में कल से रविवार तक रहेगी भारी भीड़, शिवरात्रि से पहले कई चुनौतियां, बनाएंगे नई योजना
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद अभी और श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि शुक्रवार से रविवार के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ आ सकती है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
13 Feb 2025, 10:09:27 AM IST
Mahakaumbh 2025 LIVE: बेहतर प्रबंधन तकनीक से सुगम-सफल स्नान
Mahakaumbh 2025 LIVE: यूपी पुलिस ने मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ से सबक लेते हुए पहले से बेहतर इंतजाम माघ पूर्णिमा पर किए। इसका असर भी बुधवार को दिखा और शाम चार बजे तक एक करोड़ 84 लाख लोगों ने सकुशल स्नान कर लिया। इस सफलता के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी इकाइयों की मेहनत की सराहना की।
13 Feb 2025, 09:58:41 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: हेलीकॉप्टर, चार्टर प्लेन से डुबकी लगाने महाकुंभ आ रहे श्रद्धालु, 28 बड़े शहरों में सेवा शुरू
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ की आभा लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। कुछ श्रद्धालु हेलीकॉप्टर बुक कर सीधे संगमनगरी ही नहीं पहुंच रहे बल्कि वाराणसी, चित्रकूट और अयोध्या भी जा रहे हैं।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
13 Feb 2025, 09:41:08 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: आकाश से बरसे फूल, श्रद्धालु बोले जय श्रीराम
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के ऊपर फूलों की बारिश हुई। सुबह आठ बजे के आसपास पुष्प वर्षा शुरू हुई। इस दौरान संगम क्षेत्र पूरी तरह से भरा था। जैसे ही फूल वर्षा हुई, घाट पर जय श्रीराम और गंगा मइया की जय के जयकारे लगाए गए। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक प्रमुख स्नान पर्व पर पुष्प वर्षा का ऐलान किया था। जिसके बाद अब तक पांचों स्नान पर्वो पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।
13 Feb 2025, 09:25:46 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ से कल्पवासी होने लगे विदा, नम आंखों से अगले साल माघ में लौटने का किया वादा
Mahakumbh 2025 LIVE: माघी पूर्णिमा पर कल्पवासियों ने ब्रह्ममुहूर्त में डुबकी लगाने के बाद पूर्वजों को नमन किया। क्षौर कर्म के साथ तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य ने हवन-पूजन कर यथाशक्ति अन्न, वत्र, द्रव्य आदि दान किया।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
13 Feb 2025, 09:10:16 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: पीठाधीश्वर ने गंगा पूजन और रुद्राभिषेक किया
Mahakumbh 2025 LIVE: छतनाग स्थित ज्ञान गंगा आश्रम के सामने स्थित गंगा घाट पर बुधवार को अटल पीठाधीश्वर स्वामी विश्वात्मानंद ने गंगा पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक भी किया। अटल पीठाधीश्वर स्वामी विश्वात्मानंद ने पूरे विधिविधान के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर शंकर तेज प्रकाश मिश्रा, अनिल शाखी, सुरेश शर्मा भानु शर्मा, हेमा आदि मौजूद रहे
13 Feb 2025, 08:58:12 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ भगदड़ में समझा मृत, अपनी तेरहवीं पर ब्राह्मण भोज से पहले वही पहुंचा घर
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ भगदड़ हादसे में लापता खूंटी गुरु को मृत मानकर उनकी तेरहवीं की तैयारी हो रही थी। शाम को भोज के लिए मोहल्ले में तैयारी चल रही थी कि खूंटी गुरु ई-रिक्शा से उतरे। खूंटी गुरु को देखकर सभी भौचक रह गए।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
13 Feb 2025, 08:45:00 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: मेले में संतों ने खेली फूलों की होली
Mahakumbh 2025 LIVE: होली आने में अभी एक महीने का वक्त है, लेकिन संगम क्षेत्र में संतों ने बुधवार को ही होली खेल ली। मेला क्षेत्र के सेक्टर सेक्टर 18 में मठ मछली बंदर के शिविर में संतों ने जमकर फूलों की होली खेली और एक दूसरे के साथ वैसे ही हंसी ठिठोली की, जैसे होली के अवसर पर लोग करते हैं। इस दौरान जमकर भक्ति गीत बजाए गए।
मंच के सामने फूलों को रखा गया और फिर शुरू हुआ एक दूसरे पर फूल उड़ाने का सिलसिला। दंडी संन्यासी स्वामी बिमल देव आश्रम ने सभी संतों को टीका लगाया और फूल उड़ाए। इस दौरान दंडी संन्यासी स्वामी ब्रह्माश्रम, महेशाश्रम, शंकराआश्रम आदि तमाम संत मौजूद रहे।
13 Feb 2025, 08:20:34 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: माघी पूर्णिमा के बाद महाकुंभ से कल्पवासियों की विदाई जारी, अब शुरू होंगे 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ अभी 26 फरवरी तक चलेगा। यहां आकर्षण बनाए रखने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने आगे भी तैयारी कर रखी है। इसमें विश्व रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 14 फरवरी से शुरू होगा और प्रयागराज के साथ ही दुनिया इसकी गवाह बनेगी।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
13 Feb 2025, 07:59:44 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: कल्पवासी संकल्प पूरा कर संगम की रेती से होने लगे विदा
Mahakumbh 2025 LIVE: एक माह के कल्प का अल्प प्रवास पूरा कर कल्पवासी महाकुंभ से विदा होने लगे। माघी पूर्णिमा पर कल्पवासियों ने ब्रह्ममुहूर्त में डुबकी लगाने के बाद पूर्वजों को नमन किया। क्षौर कर्म के साथ तीर्थ पुरोहितों के सान्निध्य ने हवन-पूजन कर यथाशक्ति अन्न, वस्त्र, द्रव्य आदि दान किया।
13 Feb 2025, 07:59:37 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: 48 करोड़ के पार स्नान करने वालों का आंकड़ा
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ पूरा होने में अभी समय है। माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने के बाद अब तक स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अब 48 करोड़ से अधिक हो गई है।
मंगलवार रात प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों में कुल स्नानार्थियों की संख्या 46.25 करोड़ बताई गई थी, जबकि बुधवार शाम छह बजे तक ही दो करोड़ स्नान का आंकड़ा पार कर गया था। जिससे कुल संख्या 48 करोड़ पार कर गई थी।