Hindi NewsUP NewsUP Prayagraj Junction new born Girl found treated gets parents adopted by American Couple
प्रयागराज जंक्शन पर लावारिस फेंकी बच्ची को मिले माता-पिता, यूपी से अमेरिका गई काजल

प्रयागराज जंक्शन पर लावारिस फेंकी बच्ची को मिले माता-पिता, यूपी से अमेरिका गई काजल

संक्षेप:

प्रयागराज जंक्शन पर नवंबर 2023 में अनाथ बच्ची लावारिस हलात में मिली। उसे खुल्दाबाद स्थित शिशु गृह लाया गया। जब बच्ची आई थी तो उसकी हालत बहुत खराब थी।

May 01, 2025 02:07 pm ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

दो साल पहले प्रयागराज जंक्शन पर लावारिस हालत में मिली नन्हीं काजल (बदला हुआ नाम) को अब शिशु गृह की तंग दीवारों से मुक्ति मिल गई है। काजल अब अमेरिका में रहेगी और वहीं जीवन गुजारेगी। दो दिन पहले ही उसे गोद लेने के लिए वहां से दंपती प्रयागराज आए और गोद लेकर यहां से रवाना हो गए। प्रयागराज जंक्शन पर नवंबर 2023 में अनाथ बच्ची लावारिस हलात में मिली। उसे खुल्दाबाद स्थित शिशु गृह लाया गया। जब बच्ची आई थी तो उसकी हालत बहुत खराब थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई दिनों तक बच्ची को चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती रखा गया और जब ठीक हुई तब से यहीं रह रही थी। पिछले दिनों उसकी तस्वीर कारा के पोर्टल पर अपलोड की तो कैलिफोर्निया के साफ्टवेयर इंजीनियर ने गोद लेने के लिए आवेदन किया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे सोमवार को गोद देने की प्रक्रिया को पूरा किया गया। अब काजल अपने माता-पिता के साथ वहां चली गई है।

ये भी पढ़ें:सामान लाने गई पांच साल की बच्ची से रेप, डीजे की आवाज में डब गई मासूम की चीखें

वहीं, 2022 में बलिया से प्रयागराज भेजे गए छह दिन के इशान (बदला हुआ नाम) को जब यहां लाया गया तो मालूम चला कि उसके दिल में छेद है। चिल्ड्रेन अस्पताल में उपचार हुआ। समय के साथ दिल में छेद भी ठीक हो गया। पिछले दिनों उसे इटली से आए दंपती ने गोद लिया। बीते एक साल में जिला प्रोबेशन कार्यालय से कुल 44 बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया पूरी हुई है। जिसमें चार बच्चे विदेश में रहते हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी, सर्वजीत सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दो दिन पहले ही नन्हीं बच्ची को कैलिफोर्निया से लेने माता-पिता आए थे। गोद दिलाने की ! नेकी प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी साल ऐसे बच्चे को इटली के दंपती ने गोद लिया, जिसके दिल में छेद था। इस साल 44 बच्चों को गोद दिलाने की प्रक्रिया हुई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |