प्रयागराज में बढ़ते गंगा के जलस्तर में समाया बजरंगदास का आश्रम, शिष्य लापता

हिन्दुस्तान संवाददाता, प्रयागराज
share

प्रयागराज में बढ़ते गंगा के जलस्तर में बजरंगदास का आश्रम समा गया। आश्रम की बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। तीन शिष्य उसी समय अंदर कुछ सामान लेने गए हुए थे। दो को बचा लिया गया। एक शिष्य लापता है।

Bajrangdas Ashram prayagraj
प्रयागराज का बजरंगदास आश्रम गंगा में समा गया

झूंसी, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपी के प्रयागराज में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच शुक्रवार की देर शाम बजरंगदास आश्रम कटान की भेंट चढ़ गया। हादसे में तीन शिष्य भी फंस गए। हालांकि दो को किसी तरह सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन एक शिष्य लापता है। झूंसी और दारागंज पुलिस समेत जल पुलिस लापता हरीश सिंह की तलाश में देर रात तक जुटी रही। घटना के बाद स्वामी बजरंगदास समेत शिष्यों व अनुनायियों में खलबली मची रही।

स्वामी बजरंगदास ने करीब दो दशक पहले बदरा सनौटी गांव के सामने गंगा किनारे रेती पर तीन मंजिला आश्रम बनवाया था। हर साल बरसात में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद भी स्वामी बजरंगदास आश्रम में ही रहते थे। इस साल बरसात में जलस्तर बढ़ने और आश्रम के कमजोर होने पर बजरंगदास आश्रम से बाहर मोटरबोट में रह रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब सात बजे स्वामी बजरंगदास के तीन शिष्य संदीप निषाद व हरीश सिंह निवासी कोटवा और सोनू पंडित निवासी नैनी आश्रम में सामान निकालने गए थे। इसी बीच अचानक तीन मंजिला आश्रम भरभराकर ढह गया। आश्रम के ढहने की जानकारी होते ही खलबली मच गई। लोगों ने संदीप निषाद और सोनू पंडित को बचा लिया, लेकिन 40 वर्षीय हरीश सिंह लापता हो गए। देर रात तक लापता हरीश सिंह की खोजबीन जारी रही।

बता दें कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ता है और कम हो रहा है। वहीं, शुक्रवार को भी गंगा का जलस्तर बढ़ा जिस कारण आश्रम गंगा में समा गया। आश्रम भरभराकर गिर गया इस कारण तीन शिष्य मलबे में दब गए थे। हालांकि लोगों ने दो को बचा लिया। तीसरे शिष्य की तलाश जारी है। लोगों का कहना है कि आश्रम में सभी को ऐसा होने की आशंका थी इस कारण आश्रम को खाली करके बाहर मोटरबोट में रहा जा रहा था। हालांकि शिष्य सामान लेने आश्रम में जाते रहते थे।

मामले में प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया है। हालांकि अभी लापता शिष्य की जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, प्रशासन ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बजरंगदास के आश्रम के लोगों को बाहर स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिष्य की तलाश जारी है। मामले में पहले ही सभी को सतर्क रहने के लिए कहा गया था।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsप्रयागराज में बढ़ते गंगा के जलस्तर में समाया बजरंगदास का आश्रम, शिष्य लापता