Hindi NewsUP NewsUP Prayagraj former IAS Son Commit Suicide had fought with wife married two months back
लव मैरिज के दो महीने बाद ही पत्नी से झगड़े शुरू, पूर्व आईएएस के बेटे ने फांसी लगा दी जान

लव मैरिज के दो महीने बाद ही पत्नी से झगड़े शुरू, पूर्व आईएएस के बेटे ने फांसी लगा दी जान

संक्षेप:

यूपी के प्रयागराज में शहर के जेपी नगर सुलेमसराय में पूर्व आईएएस अफसर के बेटे ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने कमरे के दरवाजा का लॉक तोड़कर हिमांशु के शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

Jan 14, 2026 07:08 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

यूपी के प्रयागराज में शहर के जेपी नगर सुलेमसराय में पूर्व आईएएस अफसर के बेटे ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने कमरे के दरवाजा का लॉक तोड़कर हिमांशु के शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। परिवार ने पुलिस को जानकारी दी है कि हिमांशु ने दो महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस की प्रारंभिक का जांच में पत्नी से कहासुनी व पारिवारिक अनबन को आत्मघाती कदम की वजह बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में पुलिस के अनुसार, सुलेमसराय के जेपी नगर निवासी श्रीचंद्र सेवानिवृत्त आईएएस अफसर हैं। उनके दो बेटों में दूसरे नंबर का 22 वर्षीय हिमांशु स्नातक का छात्र था। हिमांशु ने तकरीबन दो महीने पहले शिवानी से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, बेरोजगार होने की वजह से शादी के बाद से ही आए-दिन उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी होने लगी थी। हिमांशु ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा, तो अंदर फंदे पर हिमांशु लटकता मिला। संभावना है कि पत्नी से विवाद के बाद हिमांशु ने ये कदम उठाया हो।

ये भी पढ़ें:पुलिस को फोन कर बार-बार आत्महत्या की धमकी, थाने के गेट पर जहर खाकर दी जान

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। धूमनगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, हिमांशु की असमय मौत से पिता श्रीचंद्र, माता निर्मला देवी, पत्नी शिवानी, बड़ा भाई सुधांशु समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में जांच की गई। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ में अनबन की बात सामने आई है। हालांकि, परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |