पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला, रॉड और ईंट-पत्थर से किए वार

Dec 15, 2025 10:08 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share

यूपी के प्रयागराज में कौशाम्बी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा नेता राजेश कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा पर शनिवार रात जानलेवा हमला किया गया। प्रीतमनगर में एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद अमित की पिटाई की।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला, रॉड और ईंट-पत्थर से किए वार

यूपी के प्रयागराज में कौशाम्बी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बसपा नेता राजेश कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा पर शनिवार रात जानलेवा हमला किया गया। प्रीतमनगर में एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद अमित की पिटाई की। आरोप है कि सरकारी गनर से भी मारपीट की गई। आरोपी पक्ष शहर के एक चर्चित परिवार के सदस्य बताए गए हैं। घटनास्थल पर धूमनगंज थाना पुलिस भी पहुंची। हालांकि घायल पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पुलिस के अनुसार मामले में जानकारी मिली है कि अमित कुशवाहा शनिवार की रात अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में प्रीतमनगर स्थित एक वाटिका में गया था। जहां देर रात किसी बात को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हुई। आरोप है कि युवकों ने रॉड और ईंट-पत्थर से वार कर अमित को लहूलुहान कर दिया। सिर पर भी गंभीर चोट आई है। पार्टी में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर धूमनगंज पुलिस पहुंची। हालांकि, तब तक हमलावर भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही अमित के परिजन भी पहुंच गए। अमित का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। चर्चा है कि राजनीतिक दबाव के कारण दोनों पक्ष ने सुलह-समझौता कर लिया। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि घायल की ओर से अगर तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई इस कारण पुलिस ने एक्शन नहीं लिया है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया है। वहीं, घायल का इलाज जारी है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।