Hindi NewsUP NewsUP Prayagraj 38 Trains Platform Changed for Magh mela till 17 February check List
माघ मेला के दौरान प्रयागराज आने वाली 38 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें लिस्ट

माघ मेला के दौरान प्रयागराज आने वाली 38 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें लिस्ट

संक्षेप:

यूपी के प्रयागराज में माघ मेला के दौरान प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था दो जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। भीड़ प्रबंधन और सुचारू संचालन के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म बदले जा रहे हैं।

Dec 10, 2025 12:17 pm ISTSrishti Kunj प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के प्रयागराज में माघ मेला के दौरान प्रयागराज जंक्शन और छिवकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था दो जनवरी से 17 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इस अवधि में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते भीड़ प्रबंधन और सुचारू संचालन के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म बदले जा रहे हैं। प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों को पहले ही सूबेदारगंज शिफ्ट किया जा चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब रूटीन की प्रमुख ट्रेनों को प्लेटफार्म एक की जगह प्लेटफार्म नंबर दो से संचालित किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन पर 38 ट्रेन का प्लेटफार्म परिवर्तन होगा। जारी सूची के अनुसार, तेजस राजधानी, गरीब रथ, शिवगंगा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, गोरखपुर–कानपुर चौरीचौरा, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर बदले गए हैं। इसी तरह छिवकी स्टेशन पर भी पुणे-सुपौल, दुर्ग-नौतनवा, अजमेर-भागलपुर, लोकमान्य तिलक–रक्सौल, अमृत भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का प्लेटफॉर्म संशोधित किया गया है।

ये भी पढ़ें:पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर चलती ट्रेन से गिरफ्तार, आधी रात सोते समय पहुंची पुलिस

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा के दौरान स्टेशन पहुंचकर प्लेटफॉर्म डिस्प्ले बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक सूचना पटल और उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से ट्रेन संबंधी ताज़ा सूचना अवश्य चेक करें। जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बदलाव किए जा रहे हैं।

यात्री आश्रय स्थलों पर ही होगी सामान की जांच

माघ मेला 2026 में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इस बार शहर के आठ प्रमुख स्टेशनों पर बनाए जा रहे यात्री आश्रय स्थल सुरक्षा जांच का पहला केंद्र बनेंगे। आरपीएफ के सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित ने बताया कि अब यात्रियों के बैग और सामान की जांच प्लेटफार्म पर जाने से पहले आश्रय स्थल में ही की जाएगी। इससे प्लेटफार्म प्रवेश द्वार पर होने वाली भीड़, धक्कामुक्की और देरी से राहत मिलेगी। चरणबद्ध व्यवस्था में आश्रय स्थल खाली होने पर ही अगले यात्रियों की चेकिंग की जाएगी। इस पहल से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |