
पति दूसरी पत्नी को ले गया घर, सौतन और बेटी ने बेहोश होने तक बुरी तरह पीटा
यूपी के प्रतापगढ़ में दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के राजाराम गौतम की बेटी रंजना ने पांच साल पहले नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी भगवान दीन से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। उसे डेढ़ साल का एक बेटा भी है।
यूपी के प्रतापगढ़ में दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के राजाराम गौतम की बेटी रंजना ने पांच साल पहले नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी भगवान दीन से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। उसे डेढ़ साल का एक बेटा भी है। रंजना के अनुसार, भगवानदीन उसके साथ किराए के कमरे में रह रहा था। इस बीच उसे पता चला कि भगवानदीन पहले से शादीशुदा है और उसे एक बेटी भी है।
रंजना भगवानदीन से पहली शादी छिपाने की शिकायत करने लगी तो वह मारपीट करने लगा। दो दिसंबर की रात नौ बजे भगवान दीन रंजना को घर ले गया। आरोप है कि वहां भगवान दीन की पहली पत्नी मनगो सिंह और उसकी बेटी अंजू सिंह ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई। रंजना की तहरीर पर पुलिस ने भगवान दीन उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचने का केस दर्ज किया है।
जमीन के विवाद में महिला को पीटा
जेठवारा थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ खटवारा गांव में दो दिसंबर की दोपहर जमीन के विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने श्यामलाल सरोज की पत्नी कुसुम देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले में नन्हेंलाल सरोज उसके तीन बेटों बबलू, रामचंद्र और लालचंद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पड़ोसियों ने दंपती को पीटा, लगाया आरोप
पट्टी थाना क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी निवासी अमरजीत मिश्र का आरोप है कि रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उनकी पत्नी सुनीता को मारपीट कर घायल कर दिया है। हमलावरों ने घरेलू सामान के साथ कुर्सियां भी तोड़ डाली। गाली-गलौज धमकी देते हुए आरोपी चले गए। पांच लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।





