Hindi NewsUP NewsUP Pratapgarh Kunda SP Leader Son Shot Dead Other Son injured with bullet in head
सपा नेता के बेटे की गोली मार कर हत्या, दूसरा सिर में गोली लगने से घायल

सपा नेता के बेटे की गोली मार कर हत्या, दूसरा सिर में गोली लगने से घायल

संक्षेप:

यूपी के प्रतापगढ़ में कोतवाली इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर सपा नेता पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से घायल दूसरा बेटा प्रयागराज रेफर किया गया है।

Nov 23, 2025 12:00 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, प्रतापगढ़
share Share
Follow Us on

यूपी के प्रतापगढ़ में कोतवाली इलाके के ताजपुर सरियावां गांव में शनिवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर सपा नेता पूर्व ग्राम प्रधान के एक बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से घायल दूसरा बेटा प्रयागराज रेफर किया गया है। झगड़े में दूसरे पक्ष के भी लोग घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव फैला हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि ताजपुर सरियावां गांव निवासी सपा नेता व पूर्व प्रधान मोअज्जम उर्फ गुड्डू से पड़ोस के ही तनवीर आदि से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बच्चों के विवाद को लेकर शनिवार रात करीब 9:00 बजे दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान तनवीर, उसके भाई सोहराब आदि ने मोअज्जम के बेटों एहतेशाम उर्फ साहिल के सिर और फुरकान के गले में गोली मार दी।

ये भी पढ़ें:दुकान का शटर महीनों से बंद, पर्दे के पीछे करोड़ों के नशे का कारोबार

फुरकान की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं साहिल के सिर में गोली लगी है और उसका इलाज जारी है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ कोतवाल अवन कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, हत्या की बात फैलते ही सीएचसी कुंडा में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में तनाव फैल गया।

भारी पुलिस बल के साथ एएसपी ने इलाके में माहौल को देखते हुए सुरक्षा बल तैनात कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सपा नेता तनवीर और शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से राइफल भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |