यूपी पुलिस दरोगा भर्ती: अभ्यर्थियों को मिलेगा पांच मिनट का अतिरिक्त समय, कड़ी सुरक्षा में होंगे एग्जाम

Mar 13, 2026 07:48 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share

14 और 15 मार्च को होने वाली यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। वहीं यूपी पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा में पांच मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती: अभ्यर्थियों को मिलेगा पांच मिनट का अतिरिक्त समय, कड़ी सुरक्षा में होंगे एग्जाम

यूपी के 1090 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार व रविवार को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में 15,75,760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 11,66,386 पुरुष व 4,09,374 महिलाएं हैं। परीक्षा के लिए कोषागार से लेकर केंद्रों तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा में अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

परीक्षा के लिए 16 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देशों को पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने व अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित अवधि से पांच मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। बोर्ड परीक्षाओं में पहले भी अभ्यर्थियों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय देता रहा है।

भ्रामक सूचना फैलाने पर दो पर एफआईआर

पुलिस भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की भ्रामक सूचना देकर धन उगाही के मामलों में दो और मुकदमे दर्ज कराए हैं। अब तक लखनऊ की हुसैनगंज कोतवाली में कुल तीन एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोषागारों में प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में रखने के साथ परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी व अन्य बड़े शहरों में 30 व उससे अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे व दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

बायोमेट्रिक जांच के बाद प्रवेश

पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच व आधार सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व पहुंचना होगा। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में केवल नीला-काला पेन, पहचान व प्रवेश पत्र लेकर ही भीतर जा सकेंगे।

इन पदों के लिए होगी परीक्षा

कुल पद 4543
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 4242
महिला प्लाटून कमांडर (पीएसी बटालियन) 106
पुरुष प्लाटून कमांडर 135
पुरुष प्लाटून कमांडर - (उप्र विशेष सुरक्षा बल) 60

वाट्सएप नंबर पर करें शिकायत

भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, साल्वर गिरोह अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि की जानकारी देने के लिए ईमेल आईडी व वाट्सएप नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति ईमेल आईडी satarkta.policeboard@gmail.com तथा वाट्सएप नंबर 9454457951 पर गड़बड़ी की सूचना दे सकता है।

टेलीग्राम पर चैनल बनाकर ठगी का प्रयास

भर्ती बोर्ड ने टेलीग्राम पर यूपीएसआई एक्जाम पेपर लीक नाम से चैनल बनाकर दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की भ्रामक सूचना देने व ठगी करने वालों के विरुद्ध लखनऊ की हुसैनगंज कोतवाली में उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम - 2024 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे ही एक अन्य मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।