लूट और हत्या का आरोपी एक लाख का इनामी जुबैर एसटीएफ एनकाउंटर में ढेर, मुनीर गैंग का था शूटर
यूपी में मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर देर रात एसटीएफ और मेरठ पुलिस में जॉइंट ऑपरेशन में एक लाख के इनामी जुबेर को मुठभेड़ में मार गिराया। जुबेर को अलीगढ़ में हुई हत्या के एक मामले में वांटेड घोषित किया था।

यूपी में मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर देर रात एसटीएफ और मेरठ पुलिस में जॉइंट ऑपरेशन में एक लाख के इनामी जुबेर को मुठभेड़ में मार गिराया। जुबेर को अलीगढ़ में हुई हत्या के एक मामले में वांटेड घोषित किया था और अलीगढ़ पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था। जुबैर पुत्र रफतउल्ला निवासी नौशा थाना बरला, अलीगढ़ कुख्यात अपराधिता और पिछले कई सालों से लूट हत्या जैसी बड़ी घटनाएं अंजाम दे रहा था। वर्तमान में जुबैर दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रह रहा था।
जुबैर मुनीर गैंग का शार्प शूटर था। जुबैर ने साथियों के साथ मिलकर 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में राव दानिश की हत्या की थी। दानिश एएमयू में शिक्षक थे। हत्याकांड में अलीगढ़ पुलिस ने जुबैर को वांटेड घोषित किया था और उसके ऊपर एक लाख का इनाम रखा गया था। इसके बाद से यूपी एसटीएफ जुबैर के पीछे लगी थी।
सूचना मिली कि हापुड़ रोड पर जुबेर अपने किसी साथी से मिलने के लिए मंगलवार देर रात आया है। इसी सूचना पर एसटीएफ की मेरठ यूनिट में देर रात अलीपुर इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान एसटीएफ टीम और जुबैर में आमने-सामने की गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में जुबैर को तीन गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया।
मुनीर गैंग का शूटर था जुबैर - एएसपी ब्रिजेश सिंह
एएसपी ब्रिजेश सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मौके से एक बाइक, दो पिस्टल 32 बोर, भारी मात्रा में खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती समेत करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज थे। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली के विभिन्न थानों में भी उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत थे।
इटावा और मैनपुरी में भी हाफ एनकाउंटर
यूपी पुलिस ने आज इटावा और मैनपुरी में भी एनकाउंटर किए हैं। इटावा में कुख्यात अपराधी अकेला गोली लगने से घायल हो गया है। हाफ एनकाउंटर के दौरान अकेला को पैर में गोली लगी। पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। अकेला के खिलाफ 11 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मैनपुरी जिले में भी पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। हाफ एनकाउंटर में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। एक को पुलिस ने भाग कर पकड़ लिया। इनकी पहचान रविंद्र पल और महेश के रूप में हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

