दरोगा भर्ती के लिए दो दिन यूपी में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रूट और शेड्यूल
दरोगा भर्ती परीक्षा में 14 और 15 मार्च को लखनऊ में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में जहां वह लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन 14 और 15 मार्च को चलाने जा रहा है।

दरोगा भर्ती परीक्षा में 14 और 15 मार्च को लखनऊ में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ की संभावना के मद्देनजर रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में जहां वह लखनऊ से वाराणसी और प्रयागराज के लिए परीक्षा विशेष ट्रेन 14 और 15 मार्च को चलाने जा रहा है वहीं स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए इंतजाम करने भी शुरू कर दिए हैं।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ- वाराणसी परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 18.20 बजे चलेगी। ट्रेन रास्ते में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम पर रुकेगी। गोशाईगंज, अकबरपुर, मालीपुर, शाहगंज, जौनपुर पर रुकेगी।
ट्रेन नंबर 04222 लखनऊ- प्रयागराज संगम परीक्षा विशेष 14 और 15 मार्च को लखनऊ से 17.45 बजे चलेगी। ट्रेन रास्ते में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, बिश्नाथगंज, मऊ आइम्मा, सिवैथ, फाफामऊ, प्रयाग में रुकेगी।
उधर, लखनऊ रेलवे प्रशासन के अनुसार उक्त दोनों ही दिनों में प्रतिदिन एक लाख परीक्षार्थी और अभिभावकों के आने की संभावना है। प्लेटफार्म पर भीड़ न हो, इसके लिए होल्डिंग एरिया बना दिया गया है। यहां से ट्रेन के अनुसार परीक्षार्थियों को प्लेटफार्म पर भेजा जाएगा। अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम लगातार निगरानी करेगी। स्थानीय पुलिस स्टेशन परिसर और उसके बाहर की व्यवस्था संभालेगी।
आज-कल चलेगी परीक्षा स्पेशल
दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। एक ट्रेन बिजनौर से बरेली और दूसरी लखनऊ से शाहजहांपुर तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संबंध में सूचना जारी कर दी है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल परीक्षा के चलते बिजनौर-बरेली-बिजनौर परीक्षा स्पेशल (04350-04349) अनारक्षित ट्रेन चलाएगा। 14 और 15 मार्च को (04350) बिजनौर से सुबह 4:20 बजे चलेगी। बरेली जंक्शन 8:50 बजे पहुंचेगी। यहां से वापसी में दोपहर 13:00 बजे बिजनौर को रवाना होगी। शाम 18:20 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन का स्टॉपेज हल्दौर, चंदपुर सिई हाल्ट, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में भी होगा। वहीं दूसरी परीक्षा स्पेशल (04247-04248) लखनऊ-शाहजहांपुर के बीच चलेगी। यह ट्रेन 14 मार्च की सुबह 4:10 बजे लखनऊ से चलकर शाहजहांपुर 7:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में (04348) जंक्शन से दोपहर को एक बजे रवाना होगी। हरदोई, बालामऊ, संडीला, मलीहाबाद होते हुए 16:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
लखनऊ में आलमबाग व कैसरबाग से अतिरिक्त बसें मिलेंगी
क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि लगभग 88000 परीक्षार्थी आएंगे। इनमें अंबेडकर नगर, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, खीरी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सीतापुर, सुलतानपुर, उन्नाव और बनारस से परीक्षार्थी लखनऊ परीक्षा देने के लिए आ रहे हैं। इन शहरों के बीच आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे से अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। किया जाएगा। यह बसें 17 शहरों से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चलाई जाएगी। रोडवेज बसों में फ्री सेवा मान्य नहीं होगा।
दो दिन में 17 शहरों से शहर में आएंगे परीक्षार्थी
पुलिस उप निरीक्षक पद के लिए दो दिवसीय लिखित परीक्षा 14-15 मार्च को होना हैं। इस दौरान 17 जिलों से परीक्षार्थी लखनऊ पहुंचेंगे। परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए रोडवेज प्रशासन 16 मार्च तक अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। अभ्यर्थियों को लखनऊ तक और लखनऊ से विभिन्न शहरों के बीच सुरक्षित और समयबद्ध बसा यात्रा उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

