सड़क पर डीजे बजाया तो हवालात में मनेगी होली, त्योहारों के लिए यूपी पुलिस की गाइडलाइन जारी
होली पर सड़क हादसों और झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। तय हुआ है कि होली पर दो दिन सिटी जोन में सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। सड़क रोककर म्यूजिक सिस्टम लगाकर नाचगाना नहीं होगा। यातायात नहीं रोका जाएगा।

होली पर सड़क हादसों और झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। तय हुआ है कि होली पर दो दिन सिटी जोन में सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। सड़क रोककर म्यूजिक सिस्टम लगाकर नाचगाना नहीं होगा। यातायात नहीं रोका जाएगा। किसी भी मार्ग पर वाहनों से गुजरने वाले लोगों के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए। मिश्रित आबादी क्षेत्र में एलआईयू को सक्रिय किया गया है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उन स्थानों को चिह्नित करें जहां पूर्व में झगड़े हुए हैं। लोगों को पाबंद किया जाए।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि होली पर खून खराबा न हो। सड़क हादसों में किसी की जान नहीं जाए। रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए जगह-जगह पुलिस चेकिंग बैरियर लगाएगी, ताकि नशे में वाहन दौड़ाने वालों को रोका जा सके। दोपहिया वाहन पर तीन और चार युवक तक चलते हैं। रोककर उनकी गाड़ी सीज की जा सके। यह सख्ती सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है।
पिछले पांच साल में होली के दिन जिन स्थानों पर झगड़े हुए हैं वहां पुलिस को छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दो गुटों में कोई पुरानी रंजिश तो अभी नहीं चल रही। लोगों की यह शिकायत आम रहती है कि मिश्रित आबादी क्षेत्रों में सड़क पर म्यूजिक सिस्टम लगा दिया जाता है। युवक सड़क घेरकर कपड़ा फाड़ होली खेलते हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि होलिका दहन की शाम से ही पुलिस सड़कों पर नजर आएगी।
लोग इन बातों का रखें ध्यान
- दोपहिया वाहन पर दो लोगों से ज्यादा नहीं चलें। हेलमेट का प्रयोग करें।
- सड़क से वाहनों द्वारा गुजर रहे लोगों से अभद्रता नहीं करें। छतों से उन पर गुब्बारे नहीं मारें। इस वजह से भी हादसा हो जाता है।
- होली प्रेम का त्योहार है। जबरन किसी को रंग नहीं लगाएं। होली अपने परिवार और दोस्तों के साथ ही खेलें।
- अत्याधिक शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं।
- ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से न उलझें। उन पर भी जबरन रंग नहीं डालें। होली मिलें तो सिर्फ गुलाल का टीका लगाएं।
- हर्बल रंगों से होली खेलें।
होली पर अफवाहों पर न दें ध्यान
रमजान, ईद और होली को लेकर कोतवाली सर्किल के एसीपी की अध्यक्षता में बैठक हुई। हिंदुस्तानी बिरादरी संस्था के अध्यक्ष डा. सिराज कुरैशी ने कहा कि होली दहन प्वाइंट पर क्षेत्रीय मुस्लिम कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष अदनान कुरैशी ने कहा कि पेयजल की समस्या व्याप्त है। मोहम्मद शरीफ ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
वर्ष 2024 में गई थी 10 लोगों की जान
होली पर दो दिन में वर्ष 2024 में आगरा में 10 लोगों की जान गई थी। एक हत्या हुई थी। नौ लोगों की जान सड़क हादसों में गई थी। वर्ष 2025 में होली वाले दिन तीन लोगों की जान सड़क हादसों में गई थी। एक दर्जन युवक हादसों में जख्मी हुए थे।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

