जिसे छह प्रदेशों की पुलिस नहीं ढूंढ पाई वो यूपी में पकड़े गए, छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा

लाइव हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

यूपी के सीतापुर में पुलिस ने ठग दंपति को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पति-पत्नी के पीछे छह प्रदेशों की पुलिस लगी हुई थी, लेकिन किसी के पकड़ में नहीं आए। जैसे दोनों यूपी पहुंचे तो पुलिस ने धर दबोचा।

sitapur police
सीतापुर पुलिस

Sitapur News: यूपी के सीतापुर जिले से छठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। दोनों फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को फंसाते थे। ठग दंपति की तलाश में छह प्रदेशों की पुलिस लगी हुई थी, लेकिन यूपी में दोनों धर दबोचे गए। यह दंपति ठग कभी बैंक मैनेजर तो कभी आयकर अधिकारी बनकर जालसाजी करते थे। पुलिस के मुताबिक दोनों ने देशभर में 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। सीतापुर में नीलाम होने वाले सोने के सिक्के सस्ते दिलाने और पुराने कटे-फटे नोट बदलने का झांसा देकर तीन लोगों से 27 लाख रुपये ठगे थे। दोनों के खिलाफ पांच राज्यों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 लाख रुपये नकद, करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवर और बैंक मैनेजर व आयकर अधिकारी के फर्जी पहचान पत्र बरामद किए हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 14 सितंबर को प्रेमनगर निवासी रामनरेश जायसवाल ने 22 लाख रुपये, लांड्री संचालक अतुल ने चार लाख रुपये और प्रेमलता बाजपेयी ने एक लाख रुपये की ठगी का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया था।

बैंक का अफसर बताकर करते थे ठगी

रामनरेश के मकान में किराये पर रहने वाले रोहित बाजपेयी ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक की मिश्रिख शाखा का मैनेजर बताया था। उसकी पत्नी अन्नू बाजपेयी उर्फ चन्द्रा खुद को आयकर अधिकारी बताती थी। दोनों ने नीलाम होने वाले सोने के सिक्के कम कीमत में दिलाने और पुराने कटे-फटे नोट बदलवाने के नाम पर 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। मुकदमे के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस ने कन्नौज के भगवान मकरंद नगर निवासी रोहित बाजपेयी और नेपाल के चितवन भरतपुर निवासी उसकी पत्नी अन्नू बाजपेयी उर्फ चन्द्रा को गिरफ्तार कर लिया।

पांच राज्यों में 10 मुकदमे

पुलिस के अनुसार दंपति के खिलाफ बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 10 मुकदमे दर्ज हैं। सीतापुर के अलावा गाजियाबाद, बनारस, झांसी और कुशीनगर में भी मुकदमे दर्ज हैं। छह प्रदेशों की पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। सीओ ने बताया कि रोहित बाजपेयी ने झांसी में खुद को टीटीई बताकर यात्रियों से टिकट बनाने के नाम पर रुपये वसूले थे। इस मामले में जीआरपी ने उसे गिरफ्तार किया था।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsछठी-पांचवी फेल पति-पत्नी का हैरतअंगेज कारनामा, यूपी पुलिस ने धर दबोचा