Hindi NewsUP NewsUP Police Half Encounter Two Criminals Caught in Raebarelli One Arrested in Sultanpur
सुल्तानपुर में हत्याकांड आरोपी और रायबरेली में चेन लुटेरों से मुठभेड़, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में तीन गिरफ्तार

सुल्तानपुर में हत्याकांड आरोपी और रायबरेली में चेन लुटेरों से मुठभेड़, यूपी पुलिस हाफ एनकाउंटर में तीन गिरफ्तार

संक्षेप:

यूपी के रायबरेली और सुल्तानपुर में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। पुलिस ने दो अलग-अलग एनकाउंटर में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Dec 13, 2025 11:57 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, रायबरेली/सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के रायबरेली में खीरो थाना क्षेत्र के खांडेपुर नहर पुल के पास शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे मुखबिर खास की सूचना पर पहुंची एसओजी व खीरो थाने की पुलिस से दो अपाचे सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनों बदमाशो के पैर में गोली लग गईं। पुलिस ने दोनों बदमाशो को पकड़कर इलाज के लिए सीएचसी खीरो पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पकड़े गए बदमाशों में विकास पांडेय पुत्र रमेश पांडेय निवासी दिगंबर जैन स्कूल बादशाह नगर सब्जी मंडी कानपुर नगर व रितेश गौतम पुत्र जगदीश गौतम निवासी मकान नंबर 270 लाल बंगला कानपुर के है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों ने साथ में मिलकर बीती पांच दिसम्बर की शाम चार बजे बरमन खेड़ा मजरे लच्छीपुर निवासिनी श्यामा गुप्ता पत्नी राम बाबू गुप्ता की लालगंज उन्नाव मुख्य मार्ग पर गौतमन खेड़ा गांव के पास स्थित दुकान में राजश्री पुड़िया खरीदने का बहाना बनाकर गले से सोने की चेन छीनकर अपाचे बाइक से भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर मिली अपाचे बाइक व असलहा अपने कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें:गोडसे का गुणगान और बापू के चित्र पर गोली चलाने वाली महामंडलेश्वर पर गैंगस्टर

अमन यादव हत्याकांड: आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अमन यादव हत्याकांड का एक आरोपी बदमाश पवन यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह मुठभेड़ बीती रात चांदा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अमन यादव हत्याकांड से जुड़े दो अभियुक्त बाइक से कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

इस मुठभेड़ में बदमाश पवन यादव के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल एवं गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। युवक अमन यादव की हत्या बीते 6 दिसंबर को हुई थी। चांदा थाना क्षेत्र में अमन यादव का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ चांदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के सफल अनावरण के लिए टीम गठित की गई थी।

पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले ही 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पवन यादव इस मामले में गिरफ्तार होने वाला छठा आरोपी है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान पवन यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी नरैनी सफीपुर, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। थाना चांदा पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |