बस्ती में तड़के तड़तड़ाई गोलियां, यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करके पशु तस्कर समेत पकड़े आठ

हिन्दुस्तान टीम, बस्ती
Follow us on Google News
share

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन की टीम ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पसरामपुर क्षेत्र के पचौरी बाग से सात पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंश पशुओं को पशु को बरामद किया।

बस्ती में तड़के तड़तड़ाई गोलियां, यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर करके पशु तस्कर समेत पकड़े आठ

यूपी मेबस्ती जिले के परसरामपुर थानाक्षेत्र में रविवार की भोर में पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर सद्दाम के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्वमोहन की टीम ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पसरामपुर क्षेत्र के पचौरी बाग से सात पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंश पशुओं को पशु को बरामद किया। मौके से एक पशु तस्कर सद्दाम निवासी मोहम्मदपुर कछार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी।

रविवार भोर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान नक्टवा पुल गांव सहरिया नई दुनिया के पास पॉपुलर के बगीचे में आरोपी सद्दाम की घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ने के प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी सद्दाम के दाहिने पैर में गोली लगी और घायल हो गया। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी परसरामपुर भेजा है। उसके पास से एक तमंचा 315, कारतुस तथा एक बाइक बरामद किया गया है।

सीओ ने बताया कि अन्य गिरफ्तार आरोपितों में राकेश यादव निवासी गढ़ी थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, सहबान उर्फ छोटू निवासी मन्झारी थाना हरैया जनपद बस्ती, आयुष प्रताप सिंह निवासी डिगरापुर थाना कलवारी जनपद बस्ती, सहजाद निवासी केवड़ी मुस्तहकम थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, रामअवतार यादव निवासी गढ़ी थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, मुरली सोनकर निवासी चौबेपुर सेमरिया थाना परसरामपुर जनपद बस्ती और असलम निवासी खमहरिया सुजात डुहरिया थाना हरैया जनपद बस्ती शामिल हैं। सभी पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को पकड़े थे लूट के आरोपी, गाड़ी का इंतजार करते वक्त पुलिस ने दबोचा

बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के परसा चौराहे से बभनान जाने वाले रास्ते पर दो राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। बाइक सवार राहगीरों को रोकने के बाद उनसे पर्स व नकदी छीनकर बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। जांच में मिले अहग सुराग की मदद से पुलिस टीम ने थानाक्षेत्र के बैरियहवां मोड़ के करीब से शुक्रवार/ शनिवार की देर रात करीब सवा दो बजे लूटपाट के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने शनिवार को धरपकड़ की जानकारी देते हुए बताया कि शातिर नीरज के खिलाफ बस्ती और गोंडा जनपद में दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पैकोलिया पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई कर चुकी है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि हम दोनों पैकोलिया से हर्रैया जाने के लिए गाड़ी का इंतज़ार कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।