भोर होते तड़तड़ाईं गोलियां, सनसनीखेज मर्डर केस का आरोपी चाइना अंसारी एनकाउंटर में गिरफ्तार

संवाददाता, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया के भलुअनी में मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड के बाद लोगों का गुस्सा देखने को मिला था। इस हत्याकांड के तीसरे दिन रविवार को भोर होते ही देवरिया में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। पुलिस ने एक एनकाउंटर में मनीष हत्याकांड के मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

up police encounter bullets fired at dawn china ansari accused in deoria sensational murder case arrested
सनसनीखेज मर्डर केस का आरोपी चाइना अंसारी एनकाउंटर में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार को भोर होते एक बार फिर एनकाउंटर हुआ है। देवरिया के भलुअनी में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुकाबले में गोलियां तड़तड़ाने लगी। पैर में एक गोली लगने के बाद चाइना अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चाइना पर 10 सितंंबर की रात देवरिया के भलुअनी में मनीष सिंह मोनू को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चाइना को पकड़ लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस सोनाड़ी में हथियार की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसने एक दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर हमला कर दिया। जवाब में पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें एक गोली चाइना अंसारी के पैर में लग गई। गोली लगते ही चाइना अंसारी जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

चाइना अंसारी के पास से पुलिस ने एक असलहा भी बरामद किया गया है। मनीष सिंह हत्याकांड के घायल मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को इलाज के लिए पुलिस ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच जानकारी ली। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अंबुज विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मनीष सिंह हत्याकांड से भड़का था भीड़ का गुस्सा

भलुअनी कस्बे में 10 सितंबर की रात मोनू सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड से लोगों का गुस्सा भड़क गया था। शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया था। लोगों की नाराजगी और मामले में लापरवाही सामने आने के बाद इस मामले में थानेदार, दारोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया था। लोगों का आरोप है कि हत्या की साजिश की भनक लगने पर मनीष सिंह ने थाने पहुंचकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया। कोई कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढा और उन्होंने मोनू सिंह की हत्या कर दी।

किरकिरी होने के बाद ऐक्शन मोड में देवरिया पुलिस

किरकिरी होने के बाद देवरिया पुलिस इस मामले को लेकर ऐक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस पिछले दो दिन से आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मुख्य आरोपी चाइना अंसारी सोनाडी मोड़ की तरफ से आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस हथियार की बरामदगी की कोशिश कर रही थी कि इसी दौरान चाइना ने एक दरोगा से पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई के दौरान चाइना अंसारी के पैर में गोली लग गई। चाइना मौके पर ही गिर गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले गई। पूछताछ में चाइना अंसारी ने बतया कि वह भलुअनी के ही जयप्रकाश नगर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।

मनीष हत्याकांड के ये हैं आरोपी

भलुअनी के मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड में चाइना अंसारी के अलावा अंबुज विश्वकर्मा निवासी जयप्रकाश नगर भलुअनी, जयकिशुन यादव निवासी तिलक नगर और नागेश यादव निवासी कुंईचवर भी आरोपी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अंबुज विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsभोर होते तड़तड़ाईं गोलियां, सनसनीखेज मर्डर केस का आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार