Hindi NewsUP NewsUP Police Attacked by Villagers Chemical thrown Three Woman Constable Admitted
यूपी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर केमिकल फेंका, तीन महिला कांस्टेबल भर्ती

यूपी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर केमिकल फेंका, तीन महिला कांस्टेबल भर्ती

संक्षेप:

यूपी के मथुरा में राया के गांव इटौरा में खेत का कब्जा दिलाने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर दी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस पर ज्वलनशील पदार्थ (केमिकल) फेंक दिया, जिससे तीन महिला कांस्टेबल झुलस गईं।

Nov 07, 2025 08:58 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, मथुरा
share Share
Follow Us on

यूपी के मथुरा में राया के गांव इटौरा में खेत का कब्जा दिलाने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर दी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस पर ज्वलनशील पदार्थ (केमिकल) फेंक दिया, जिससे तीन महिला कांस्टेबल झुलस गईं। तीनों को सौनई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पदार्थ की फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गांव इटौरा में अजय ने खेत खरीदा था। इसकी पैमाइश करने पर खेत की लम्बाई-चौड़ाई कम दिखी तो उसने राजस्व विभाग से शिकायत की। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम पैमाइश कर चली आई। गुरुवार शाम बिचपुरी चौकी की पुलिस अजय को कब्जा दिलाने‌ खेत पर पहुंच गई। दूसरे पक्ष के दौलतराम ने इसका विरोध किया। उसका कहना था कि राजस्व विभाग की टीम साथ नहीं आयी तो पुलिस कब्जा कैसे दिला सकती है।

ये भी पढ़ें:वाराणसी में पीएम मोदी के आने की तैयारी, बनारस स्टेशन और बरेका में कड़ी निगरानी

विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की कर दी। तभी कुछ महिलाओं ने पहले अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला फिर पुलिस के ऊपर फेंक दिया। इससे तीन महिला कांस्टेबलों को शरीर और आंखों में जलन होने लगी। घायल हुईं तीनों महिला कांस्टेबल को सौनई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम लौट गयी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विपिन ने बताया कि शाम को महिला कांस्टेबल अनीता, शीला, ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था, उन पर तेज गंध वाला बदबूदार लिक्विड डाला गया है, जिससे उनके शरीर और आंखों में में जलन हो रही थी। उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि महिलाओं ने पहले अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर पुलिस कांस्टेबल पर भी फेंक दिया।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |