Hindi NewsUP NewsUP Police arrest cow smuggler in an early morning half encounter in Kaushambi
यूपी में एक और हाफ एनकाउंटर, कौशाम्बी में मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार

यूपी में एक और हाफ एनकाउंटर, कौशाम्बी में मुठभेड़ के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप:

संतकबीर नगर के बाद कौशाम्बी में भी यूपी पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गोली मारकर एक पशु तस्कर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की देर रात संतकबीरनगर में भी एक पशु तस्कर मुठभेड़ के बाद अरेस्ट हुआ था।

Jan 12, 2026 11:09 am ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, संवाददाता, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर में देर रात एक हाफ एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस ने कौशाम्बी में सोमवार की अहले सुबह मुठेभड़ में गोली मारकर एक पशु तस्कर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोखराज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन अंतरराज्यीय गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से एक तस्कर जख्मी हुआ है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज कराया गया है। उपचार के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। तस्करी में शामिल चार अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में नदी किनारे 03 जनवरी की रात 12 गोवंश बिजली के खंभों पर बंधे मिले थे। इनकी तस्करी होनी थी। लेकिन गोवंश को ले जाने के लिए ट्रक आने के पहले ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे। इसके बाद तस्कर गोवंशों को छोड़कर भाग गए थे। भरवारी चौकी प्रभारी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी राजेश कुमार ने इनकी गिरफ्तारी के लिए कोखराज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था।

सोमवार सुबह पुलिस ने सूचना के आधार पर बिछावां के समीप तस्करों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से फतेहपुर जिले का गो तस्कर मनोज घायल हो गया। उसके दो साथी बिहार के भभुआ का अजय चौबे और कौशाम्बी का अजमेरी दौड़ाकर पकड़ लिए गए। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने बताया है कि गोवंशों को ट्रक में लादकर वध के लिए बिहार भेजने की तैयारी थी।

तस्करी के तीनों आरोपियों पर 24 मुकदमे

एसपी राजेश ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंतरराज्यीय पशु तस्कर हैं। मनोज और अजय चौबे के खिलाफ पांच-पांच और अजमेरी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के 14 मुकदमे यूपी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। ज्यादातर मुकदमे कोखराज और सैनी थाने में दर्ज हैं। गोपीगंज, वाराणसी, फतेहपुर और आजमगढ़ में भी मुकदमे हैं।

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |