मुकदमे में समझौता न करने पर पति ने पत्नी के अश्लील फोटो फेसबुक पर डाले, दी धमकी

Nov 14, 2025 11:12 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

यूपी के पीलीभीत में दहेज के मुकदमे में समझौता न करने पर पति ने सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पत्नी के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पत्नी के साथ ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के फोटो भी वायरल किए गए।

मुकदमे में समझौता न करने पर पति ने पत्नी के अश्लील फोटो फेसबुक पर डाले, दी धमकी

यूपी के पीलीभीत में दहेज के मुकदमे में समझौता न करने पर पति ने सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पत्नी के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पत्नी के साथ ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के फोटो भी वायरल किए गए। गजरौला पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामले में मिली जानकारी के अनुार थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी 26 अप्रैल को सुनील कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी मोहल्ला हबीबगंज पूरनपुर के साथ हुई थी। विवाह के उपरांत उसके पति सुनील कुमार और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। 30 नवंबर 2021 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। जिस संबंध में उसके पिता ने थाना गजरौला में दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह मायके में अपने पिता के साथ रह रही है। तभी से उसके पति सुनील कुमार मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसको फोन पर लगातार धमकी दी जा रही है। मुकदमे में समझौता न करने पर उसके अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल कर देने की धमकी दी गई थी। जब उसने समझौता करने से मना कर दिया तो उसके पति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उसके साथ उसकी भाभी, बहन और बुआ के फोटो भी वायरल किए गए।

6 नवंबर 2025 को जब उसे अश्लील फोटो के वायरल होने की जानकारी मिली तो उसने अपने पति को फोन किया। इस पर उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मुकदमे में समझौता न करने पर ऐसे ही फोटो वायरल करते रहने की धमकी दी। पति के फोटो वायरल करने से वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |