यूपी पंचायत चुनाव: 1192 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता, घर-घर होगा सत्यापन

Jan 16, 2026 12:43 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आया है।  1192 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं। अब घर-घर सत्यापन होगा।

यूपी पंचायत चुनाव: 1192 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता, घर-घर होगा सत्यापन

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के पुनरीक्षण ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सात जनवरी को जारी डुप्लीकेट वोटर रिपोर्ट के अनुसार गोंडा जिले के 16 विकासखंडों की 1192 ग्राम पंचायतों में कुल 10,04,934 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। यह संख्या न सिर्फ चौंकाने वाली है, बल्कि चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, परसपुर और मनकापुर ब्लॉक में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक पाई गई है। अब बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

परसपुर में 88,193 और मनकापुर में 77,140 नाम संदिग्ध श्रेणी में दर्ज हैं। इसके अलावा झंझरी, रूपईडीह, बेलसर, कटरा बाजार और वजीरगंज जैसे विकासखंडों में भी बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर पड़री कृपाल और मुजेहना ब्लॉक में अन्य विकासखंडों की तुलना में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम दर्ज की गई है। पड़री कृपाल में 40,103 और मुजेहना में 50,448 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने व्यापक सत्यापन अभियान की तैयारी की है। इसके तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन के दौरान मतदाता का वास्तविक निवास, मृत्यु, स्थानांतरण और नाम की दोहरी प्रविष्टि जैसे बिंदुओं की जांच की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम रूप से मतदाता सूची में संशोधन किया जाएगा।

डुप्लीकेट मतदाता की ब्लॉकवार स्थिति यह है

परसपुर 88,193, मनकापुर 77,140 रूपईडीह 71,359, झंझरी 69,528 बेलसर 67,710, कटरा बाजार 65,562,वजीरगंज 65,314, नवाबगंज 62,932,छपिया 61,818, तरबगंज 58,642, करनैलगंज 57,548, हलधरमऊ 56,759, बभनजोत 56,589, इटियाथोक 55,289, मुजेहना 50,448 और पड़री कृपाल में 40,103 डुप्लीकेट मतदाता हैं।

क्या बोले एडीएम

एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि गोंडा जिले में डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित करने को लेकर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। बीएलओ संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं से आधार कार्ड लेकर उसकी फीडिंग करेंगे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।