Hindi NewsUP NewsUP Orai: Upset with his wife a young man threw his two innocent daughters into the Yamuna river then jumped in himself
पत्नी से नाराज युवक 2 मासूम बेटियों को यमुना नदी में फेंक कर खुद भी कूदा, सर्च ऑपरेशन जारी

पत्नी से नाराज युवक 2 मासूम बेटियों को यमुना नदी में फेंक कर खुद भी कूदा, सर्च ऑपरेशन जारी

संक्षेप:

यूपी के उरई में पत्नी से नाराज युवक 2 मासूम बेटियों को यमुना नदी में फेंक कर खुद भी छलांग लगा दी। स्थानीय पुलिस ने देर शाम तक गोताखोरों से तीनों की तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Aug 19, 2025 07:47 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के उरई जिले में पत्नी के मायके से न आने पर नाराज रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी युवक ने दो मासूम बेटियों को यमुना नदी में फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। वह तीसरी बेटी को भी फेंकना चाहता था, लेकिन हाथ छुड़ाकर भाग कर उसने जान बचा ली। स्थानीय पुलिस ने देर शाम तक गोताखोरों से तीनों की तलाश कराई लेकिन कुछ पता नहीं चला। सर्च ऑपरेशन जारी

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मढ़ेपुरा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय रज्जन की तीन बेटियां छह वर्षीय सुनैना, चार वर्षीय अला और दो वर्षीय छोटी है। परिजनों के मुताबिक उसका पत्नी शारदा से किसी बात पर विवाद चल रहा था। इस वजह से वह कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। जन्माष्टमी पर उसने पत्नी को फोन कर आने को कहा था लेकिन वह नहीं आई। इसी वजह से वह तनाव में था। पुलिस के मुताबिक सुबह वह तीनों बेटियों को बाइक से लेकर जूहिखा पुल पहुंचा। पहले उसने अला और छोटी को नदी में फेंक दिया। सुनैना किसी तरह वहां से बच निकली।

ये भी पढ़ें:दावा : फतेहपुर विवादित स्थल के पुराने नक्शे में मकबरे का उल्लेख नहीं
ये भी पढ़ें:पूजा पाल ने सपा के PDA के खिलाफ भाजपा की मुहिम को दे दी नई धार

इसके बाद वह खुद यमुना नदी में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ माधौगढ़ अंबुज सिंह, तहसीलदार गौरव कुमार और थानाध्यक्ष रजत कुमार सिंह पुलिस बल व गोताखोरों के साथ पहुंचे। तीनों की तलाश शुरू कराई, लेकिन किसी का पता नहीं चला। तीनों की तलाश की जा रही है। सीओ के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |