अलविदा की नमाज को लेकर हाईअलर्ट के बीच लखनऊ में रूट डायवर्ट, देखें कहां रास्ते बंद
ईरान और इजरायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में अलविदा की नमाज पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी, एडीजी को निर्देश जारी किए हैं।

ईरान और इजरायल व अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में अलविदा की नमाज पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी, एडीजी को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अलविदा की नमाज के दौरान पूरी तरह सतर्कता बरती जाए।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज के बाद अनाधिकृत रूप से एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाए। डीजीपी ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर नज़र रखने को कहा गया है। यूपी एसटीएफ के अलावा खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ में रूट डायवर्ट, इन 11 रास्तों से हो सकेगी वाहनों की आवाजाही
- वाहन टीले वाली मस्जिद के बजाए डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से बांये मुड़कर आईटी चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- पक्का पुल खदरा तिराहा से वाहन बंधा रोड या नया पुल होकर गुजर सकेंगे।
- बड़ा इमामबाड़ा के बजाए कोनेश्वर मंदिर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- वाहन घंटाघर, इमामबाडा, टीले वाली मस्जिद के बजाए कोनेश्वर मंदिर चौराहे से चौक, रूमी गेट से नया पुल होकर गुजर सकेंगे।
- रूमी गेट से वाहन बड़ा इमामबाड़ा के बजाए कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर गुजर सकेंगे।
- नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन चौक चौराहा, चरक चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- चौक तिराहा से नीबू पार्क आने वाले वाहन कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) होकर गुजर सकेंगे।
- फूलमंडी, नीबू पार्क से आने वाले वाहन मेडिकल कॉलेज चौराहा या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
नमाज को लेकर बैठक हुई
ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फित्र और अलविदा की तैयारियों के सिलसिले में ईदगाह कमेटी, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और जिला व पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, उलमा समेत अन्य ने शिरकत की। ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। ऐसे में नगर निगम सभी मस्जिदों के पास सफाई का विशेष ध्यान रखे।
जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में अलविदा की नमाज शुक्रवार को 12:45 बजे अदा की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन से निगरानी करेगा। बैठक में इमाम मौलाना खालिद रशीद के साथ डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह, अपर नगर आयुक्त, एसीपी चौक राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

