UP News Live : 2027 में सपा सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली; अखिलेश का ऐलान

यूपी में मौसम के साथ सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है। इस बीच योगी सरकार ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी कर ली है। सरकार 30 अप्रैल को यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने जा रही है।

UP News Live : 2027 में सपा सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली; अखिलेश का ऐलान

Samajwadi Party president Akhilesh Yadav

Ajay Singh| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

महिला आरक्षण बिल को लेकर मचे घमासान के बीच यूपी सरकार 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से रविवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

2027 में सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली, अखिलेश का ऐलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को साल में 40 हजार रुपये पेंशन में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी, खाद की कमी से जूझ रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।अखिलेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में बुंदेलखंड सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की जनता के गुस्से का मीटर हाई है।

Share

अगर पत्नी जग रही होती तो उसे भी मार डालता; जुड़वा बेटियों के हत्यारे बाप का कबूलनामा

कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या करने वाले पिता ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे हुए हैं। नशे के लती शशिरंजन दिनो दिन उग्र होता जा रहा था। रेशमा को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। शशि उसे अपने कमरे में भी नहीं आने देता था, इस पर वह बेटे को लेकर अलग कमरे में सोती थी। इस दौरान दरवाजा अंदर से बंद रहता था। पूछताछ में शशिरंजन ने कहा कि अगर पत्नी जग रही होती तो उसे भी मार देता। रेशमा ने बताया कि शशिरंजन की मां गीता मिश्रा का 6 फरवरी 2024 को बीमारी से निधन हो गया था, इसके बाद से वह अक्सर बहकी हुई बातें करता था। कहता था कि मैं भी मां के पास जाऊंगा, बेटियों को भी साथ ले जाऊंगा। इसके बाद से वह लगातार निगरानी करती रहती थी।

Share

घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला; कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, दोनों नाबालिग

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम चौमुखा नौका टोला में सोमवार को एक मामूली घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे नाबालिग भाई पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घुघली सीएचसी से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है

Share

ऐक्शन में योगी की पुलिस;छात्रा को छेड़ने वाले थाने में कान पकड़े और लगड़ाते दिखे

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली के आईटीआई रोड में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों थाने में कान पकड़कर माफी मांगते और लगड़ाते दिख रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोशल सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं, जिनमें उनके हाथ पकड़ना भी शामिल है।

Share

मां-बाप के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ; खेत में मिले शव से कई हिस्से गायब

लखीमपुर खीरी में खेत पर काम कर रहे दंपति के साथ गए पांच साल के बालक को तेंदुआ खींच कर ले गया। परिवार वाले और ग्रामीण उसको खोजते रहे। शनिवार रात एक बजे बालक का अधखाया शव पाया गया। नयापुरवा गांव निवासी उम्मेद अली शनिवार को अपने परिवार के साथ गेहूं कटाई के लिए मजदूरी पर गए थे। उनका पांच वर्षीय पुत्र दिलशाद भी साथ था।

Share

पूर्व IAS बीएन सिंह लड़ेंगे चुनाव! बोले- मौका मिला तो पश्चिमी यूपी से लडूंगा, बिल्डरों पर NSA लगाने से चर्चा में आए थे

यूपी के चर्चित अफसरों में शुमार रहे पूर्व आईएएस बीएन सिंह ने यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा जताई है। एक पॉडकास्ट में उन्होने कहा कि अगर मौका मिलेगा तो जरूर लड़ेंगे। पश्चिमी यूपी में सिकंदराबाद से गाजियाबद तक कहीं से भी मौका मिलेगा तो लडूंगा। और नहीं मिला तो अपना बेसिक काम तो करूंगा ही। हालांकि किस पार्टी से लड़ेंगे। इसका खुलासा उन्होने नहीं किया है। आपको बता दें बीते साल 2025 में वे सचिव, सामान्य प्रशासन के पद से रिटायर हुए थे। बीएन सिंह तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे। जब उन्होने देश में पहली बार बिल्डरों पर एनएसए लगाया था।

Share

अपर्णा यादव के झंडा जलाने से सपाइयों में आक्रोश, केस के लिए तहरीर, क्या बोले अखिलेश यादव

महिला आयोग की उपाध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव का बहू अपर्णा यादव द्वारा लखनऊ में सपा और कांग्रेस का झंडा जलाए जाने से सपाइयों में आक्रोश है।आक्रोशित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में अपर्णा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है। झंडा जलाने पर अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

ये जो फरसा लहरा रहे हैं...; परशुराम जयंती शोभायात्रा के बाद क्यों चर्चा में हैं DSP शुचिता सिंह?

भगवान परशुराम जयंती के मौके पर मेरठ में जुलूस में फरसा लहराए जाने और डंडा लेकर चल रहे कुछ युवकों को महिला डिप्टी एसपी शुचिता सिंह ने सख्त चेतावनी दी। माइक पर चेतावनी दे रहीं डिप्टी SP शुचिता सिंह का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

ठेकेदार के मैनेजर के सुसाइड केस में पत्नी गिरफ्तार, साले की तलाश; 3 टुकड़ों में मिली थी लाश

49 वर्षीय राजीव कुमार मिश्र लाला की सराय मोहल्ले में पत्नी सविता और 12 वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। वह एमईएस के ठेकेदार नंदन मिश्र के यहां मैनेजर थे। 12 अप्रैल की शाम पत्नी सविता और साले दारागंज निवासी प्रभाकर दुबे से झगड़े के बाद वह घर से निकल गायब हो गए थे।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

किसानों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, गेहूं खरीद में आ रही परेशानी दूर, सभी डीएम को यह निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री ने होने के कारण गेहूं खरीद में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। अब गेहूं बेचने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की जरूरत नहीं होगी। किसान सीधे केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

आईएएस से विवाद; महिला तहसीलदार के पीछे कौन? गोपनीय जांच, कई अफसरों की मुश्किलें बढ़नी तय

फिरोजाबाद की तहसीलदार राखी शर्मा और आईएएस अधिकारी के बीच का विवाद को लेकर समिति गठित करने के बाद एक गोपनीय जांच भी शुरू हो गई है। इसमें यह पता लगाे की कोशिश हो रही है कि महिला तहसीदार के पीछे कौन से अफसर हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

स्मार्ट प्रीपेड मीटर की गड़बड़ियों पर बड़ा ऐक्शन, योगी सरकार ने कंपनियों के भुगतान पर लगाई रोक

यूपी की योगी सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मीटर लगाने वाली कंपनियों के भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पुराने मीटर को हटाकर नए प्रीपेड मीटर करने पर पहले ही रोक लग चुकी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

गंगा एक्सप्रेसवे से पहले पीएम मोदी अपनी काशी को देंगे करोड़ों की सौगात, सिग्नेचर ब्रिज का भी शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी काशी को करोड़ों की सौगात देने आ रहे हैं। 28 अप्रैल को पीएम मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान गंगा नदी पर 'सिग्नेचर ब्रिज' का शिलान्यास भी होगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी में गर्मी और लू का कहर; आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में बदला आठवीं तक के स्कूलों का समय

यूपी में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप ने हर किसी को परेशान कर रखा है। बच्चों की मुश्किलों को देखते हुए आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब ज्यादातर जिलों में स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

सीएम योगी ऐक्शन में, देर रात 40 IAS अफसर इधर से उधर, 15 DM बदले; दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं कमिश्नर

सीएम योगी लगातार ऐक्शन में हैं। यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिहाज से देर रात उनके आदेश पर ब्यूरोक्रेसी में कई बड़े फेरबदल हुए हैं। 40 IAS अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। 15 जिलों के डीएम और 5 जिलों के CDO भी बदल गए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

जुड़वा बेटियों का क्यों किया कत्ल? बेरहम पिता ने सुनाई 3 घंटों की रूह कंपा देने वाली कहानी

जुड़वा बेटियों का हत्यारोपी पिता बोला- मैं कई दिनों से बेटियों की हत्या की योजना बना रहा था। 500 रुपये का चापड़ खरीद कर आया था। इसे बेडरूम में छिपा रखा था। शनिवार रात करीब एक बजे सबसे पहले सिद्धि का मुंह बंद कर गला दबा दिया। उसे जमीन पर बिस्तर बिछा कर लिटा दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

पति-पत्नी की एक-दूसरे के कमरे में नहीं थी एंट्री, रेशमा कैमरे से करती थी जुड़वा बेटियों की निगरानी

शशिरंजन मिश्र और रेशमा छेत्री के बीच 12 साल पहले पहली नजर में प्यार हो गया था। दोनों ने परिवारों की मर्जी के बगैर शादी की। फिर पति-पत्नी के रिश्ते इतने खराब हुए कि एक-दूसरे के कमरे में प्रवेश तक पर रोक लग गई। शशिरंजन जुड़वा बेटियों के साथ एक कमरे में सोता था और रेशमा छोटे बेटे के साथ बगल के कमरे में।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

यूपी किडनी कांड में नया खुलासा, वेस्ट यूपी के इस अस्पताल में हुए थे 20 से अधिक ट्रांसप्लांट

वेस्ट यूपी के इस अस्पताल में अवैध तरीके से 20 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट किए गए थे। कानपुर की जेल में पुलिस पूछताछ के दौरान ओटी टेक्निशियन रोहित ने इसका खुलासा किया। ओटी टेक्निशियन रोहित ने बताया कि 2022-23 के दौरान मेरठ के अल्फा अस्पताल में यह ट्रांसप्लांट किए गए।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

UP Weather : मौसम के तीखे तेवर, हीट वेव का यलो अलर्ट; सीएम योगी ने प्रशासन-पब्लिक को किया सतर्क

उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में तापमान 41, 42 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पब्लिक दोनों को सतर्क किया है। मौसम विज्ञानियों ने आशंका जताई है कि अप्रैल अंत तक तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरने की तैयारी में योगी सरकार

महिला आरक्षण बिल पर यूपी में घमासान छिड़ा हुआ है। इस बीच योगी सरकार ने विपक्ष को घेरने की तैयारी कर ली है। सरकार, 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने जा रही है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से रविवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सत्र बुलाने के लिए चूंकि सदस्यों को न्यूनतम सात दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए, इसलिए सरकार ने सत्र बुलाने के प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से मंजूर कराया है। सोमवार को इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक 30 अप्रैल को सत्र में सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने के साथ-साथ विपक्ष पर हमलावर होगी। इस दौरान विपक्ष के रवैये को लेकर निंदा प्रस्ताव पेश किया जा सकता है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP News Live : 2027 में सपा सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली; अखिलेश का ऐलान