एसआईआर: अंतिम मतदाता सूची में 13.3 करोड़ नाम!
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची में करीब 13.35 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं। पहले गणना चरण में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने के बाद अब दावा-आपत्ति के बाद करीब सात लाख और वोटरों के नाम सूची से काटे जाने की उम्मीद है। सूची में महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक संख्या में होंगे।



