UP News Live: यूपी के भोजीपुरा में बातों में फंसाकर नाबालिग छात्रा को कैफे में जाकर गैंगरेप किया गया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामला खुलने पर छात्रा के ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने कैफे संचालक सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, पड़ोसियों के साथ हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए।
8 Apr 2026, 06:01:39 PM IST
कैफे की आड़ में चल रहा हुक्का बार, दो को दबोचा
लखनऊ के बाजारखाला स्थित गोटिक कैफे की आड़ में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पांच हुक्के, चिलम, पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर हुक्का बार के तीन संचालकों की तलाश कर रही है। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि कुछ दिनों से हैदरगंज तिराहा स्थित गोटिक कैफे में चल रहे हुक्का बार की सूचना मिल रही थी। 6 अप्रैल को सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक शिवानंद, योगेश चंद्र पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंचे। कैफे के हॉल में धुआं फैला और टेबल पर हुक्के रखे थे। पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आशीष तिवारी निवासी भदेवां बाजारखाला और जय साहू निवासी पुराना हैदरगंज बाजारखाला बताया।
8 Apr 2026, 03:59:08 PM IST
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड के लिए बीईएल को 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में 75 हेक्टेयर भूमि का आवंटन पत्र भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन को सौंपा। यह पहल चित्रकूट डिफेंस नोड के व्यवस्थित एवं चरणबद्ध विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संस्थागत कदम मानी जा रही है, जो प्रदेश में रक्षा विनिर्माण अवसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक आधार के विस्तार को नई गति प्रदान करेगी।
8 Apr 2026, 02:00:21 PM IST
हादसा: सड़क धंसी, नहर कटी; 130 बीघा फसल जलमग्न
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी-रोनी हरजीपुर मार्ग पर लालूखेड़ी के पास मंगलवार आधी रात अचानक मुख्य सड़क धंस गई। सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा हो गया कि एक पूरा ट्रक उसमें समा सकता है। गश्त कर रही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गड्ढे में गिरे एक बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
नहर की पटरी धंसने से पानी खेतों में घुस गया, जिससे करीब 130 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसमें 30-35 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। मार्ग बंद होने से सहारनपुर-शामली के बीच आवागमन ठप है। सिंचाई विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों व किसान नेताओं ने मुआवजे की मांग की है।
8 Apr 2026, 01:55:01 PM IST
फिर विवादों में यूट्यूबर महक-परी, पड़ोसियों संग मारपीट
मशहूर यूट्यूबर बहनें महक और परी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, पड़ोसियों के साथ हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और कई लोग घायल हो गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूट्यूबर महक-परी का पड़ोसियों संग मारपीट, बच्चों के झगड़े से भड़का बवाल
8 Apr 2026, 01:53:44 PM IST
एएनएम का 15 दिन का वेतन काटा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत दो को नोटिस जारी
सीतापुर के खैराबाद क्षेत्र के गद्दीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर में चल रहे वीएचएसएनडी सत्र का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम किरन त्रिवेदी गैर हाजिर मिली। इसपर डीएम के तेवर तल्ख हो गए। डीएम ने फौरन ही उनका 15 दिनों का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही वीएचएसएनडी सत्र की तैयारियां अधूरी देख डीएम ने नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी और बीपीएम अनुज तिवारी को नोटिस जारी करने को कहा। इसके बाद डीएम ने इसी विद्यालय का निरीक्षण किया।
8 Apr 2026, 01:53:07 PM IST
मेरठ में 35 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई घायल
मेरठ के दौराला में सेंट मैरी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटने से 35 बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का उपचार जारी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मेरठ में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 35 छोटे-छोटे बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार
8 Apr 2026, 01:52:04 PM IST
विधायक की पैरवी के बाद भी नहीं मिल पाया शादी के लिए सिलेंडर
शादी-ब्याह के इस व्यस्त सीजन में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां विधायक की सिफारिश के बावजूद एक परिवार को शादी के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका।
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर निवासी निवासी शिवप्रसाद गुप्त अपने पुत्र मनोज गुप्ता की शादी के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए कई दिनों से प्रयासरत हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही। मनोज गुप्ता ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाशनाथ शुक्ला से भी मदद मांगी। विधायक ने जिला पूर्ति अधिकारी को 20 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने हेतु अनुशंसा पत्र दिया, जिसमें “नियमानुसार” कार्रवाई करने का उल्लेख है।
8 Apr 2026, 01:51:43 PM IST
कोर्ट ने एसडीएम तुलसीपुर को किया तलब
बलरामपुर में प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए विशेष सत्र न्यायाधीश सुमित प्रेमी ने उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) तुलसीपुर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाज़िर होने का आदेश दिया है। न्यायालय ने रिपोर्ट समय पर न देने पर नाराज़गी जताई और एसडीएम को 13 अप्रैल को पेश होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
मामला तुलसीपुर नगर की शांति देवी की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपनी ज़मीन पर पिलर बनवाते समय कुछ लोगों ने जातिसूचक गालियां दीं, काम में बाधा डाली और 28 मई 2024 को उनके घर से बर्तन व बक्से से 2,500 रुपये चोरी हुए।
8 Apr 2026, 01:51:13 PM IST
सीएम योगी का ऐलान- यूपी में बनेगा ‘दूसरा नोएडा’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा को उत्तर प्रदेश का 'दूसरा नोएडा' बनाने का ऐलान किया है। 'ग्रेटर आगरा' नाम की यह नई टाउनशिप 5,142 करोड़ रुपये की लागत से 449 हेक्टेयर में बसाई जाएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में विकसित होगा ‘दूसरा नोएडा’, सीएम योगी ने इस शहर के लिए किया मेगा प्लान का ऐलान
8 Apr 2026, 01:48:52 PM IST
जन शिकायत निस्तारण में फिर जिला हुआ अव्वल, संयुक्त प्रयास से मिली उपलब्धि
अयोध्या जनपद पुलिस ने एक बार फिर से आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि मार्च माह के लिए जिले के सभी थानों के संयुक्त प्रयास से मिली है।
जन शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस ) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। जिस पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित थाना पुलिस को निस्तारण के लिए दिया जाता है।
8 Apr 2026, 01:48:19 PM IST
आतंकी आकिब के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
यूपी एटीएस ने दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकी आकिब के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है और उसका पासपोर्ट निरस्त करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। आकिब पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से भारतीय युवकों को जोड़ने का आरोप है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बैठे आकिब पर भी एटीएस का शिकंजा, लुक आउट सर्कुलर जारी, पासपोर्ट होगा निरस्त
8 Apr 2026, 01:46:54 PM IST
आंधी बारिश के बाद 16 घंटे से बिजली सप्लाई ठप
गोंडा में तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के चलते मंगलवार देर शाम बिजली चली गई। बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है सर्वाधिक समस्या तो व्यापारियों व कर्मचारियों को हो रही है।
बिजली उपकेंद्र आर्यनगर करीब 18 हजार से अधिक उपभोक्ता है। बिजली सप्लाई के लिए पांच-पांच एमवीए का दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। सभी उपभोक्ताओं को सात फीडर में विभाजित कर बिजली सप्लाई दी जाती है। जिसमें कौड़िया बनगाई , कोचवा, आर्य नगर, टाउन, गोपाल बाग ,मल्लापुर, मुंडेरवा शामिल है।
8 Apr 2026, 01:41:19 PM IST
किडनी कांड में एक और आरोपी 10 लाख कैश संग गिरफ्तार
कानपुर पुलिस ने किडनी कांड के मुख्य आरोपी डॉ. अफजल के सहयोगी परवेज सैफी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 10 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: किडनी कांड में डॉक्टर अफजल का सहयोगी परवेज 10 लाख कैश संग गिरफ्तार, मोबाइल ऑन करते धराया
8 Apr 2026, 01:40:22 PM IST
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, अनियंत्रित वाहन ने रौंदा
अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसा बैरागल गांव के पास उस समय हुआ, जब वृद्ध अपने नए मकान से पुराने घर खाना खाने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी राम अशीष यादव (80) मंगलवार देर शाम अपने नए मकान से पुराने घर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
8 Apr 2026, 01:39:55 PM IST
देश के लिए नासूर है RSS, रुचि वीरा बोलीं- इसे बैन कर देना चाहिए
रुचि वीरा ने RSS को लेकर को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि ये देश के लिए नासूर है। इसे बैन कर देना चाहिए। पब्लिक के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। वहीं, इस पर भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि रुचि वीरा को कोई जानकारी नहीं है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: देश के लिए नासूर है RSS, रुचि वीरा बोलीं- इसे बैन कर देना चाहिए
8 Apr 2026, 01:38:33 PM IST
रुपईडीहा गांव में तहसील प्रशासन ने हवन कुंड को गिराया
बहराइच में आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के वार्ड नं 5 रुपईडीहा गांव में प्राचीनकाल से एक हवनकुंड गिरा दिया। नाराज लोगों ने उसे रात में दोबारा बना दिया।इसे लेकर तहसील प्रशाशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
डर ऐसा ग्रामीणों ने इसे बनाया था।इसी हवनकुंड में दोनो नवरात्रों में ग्रामवासी हवन करते आ रहे थे। विवाह व मुंडन संस्कार पर ग्रामीण एकत्र होकर हवन व पूजन करते थे। रात्रि जागरण कर भजन करते थे। इसी हवनकुंड को मंगलवार की दोपहर तहसील प्रशासन, स्थानीय पुलिस व एसएसबी के द्वारा गिरा दिया गया।
8 Apr 2026, 01:28:56 PM IST
अधिकारियों को शादी के कार्ड भेज मांग रहे सिलेंडर
साहब, बेटी की बारात 20 अप्रैल को आनी है। 400 लोगों का भोजन तैयार होना है। मेहमान 15 से जुट जाएंगे। 15 सिलेंडर की जरूरत है। इसका प्रबंध करवा दीजिए। जिला आपूर्ति कार्यालय में शादी के कार्ड के साथ कुछ ऐसे ही आवेदनों की भरमार पड़ी है। अब तक 180 कार्ड वहां पर आ चुके हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कभी शादी के कार्ड से मिलती थी चीनी, आज मांग रहे सिलेंडर; अधिकारियों तक पहुंचे 180 कार्ड
8 Apr 2026, 01:26:41 PM IST
भिटरिया रोडवेज स्टेशन बना ‘सफेद हाथी’, बसें ढाबों पर रुक रहीं, यात्री हलकान
बाराबंकी में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भिटरिया में करोड़ों की लागत से बना नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। उद्घाटन के एक माह बाद भी यहां बसों का ठहराव न के बराबर है, जिससे यात्री परेशान होकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रोडवेज विभाग ने खुद ही बसों के ठहराव की व्यवस्था को कमजोर कर दिया है। विभाग द्वारा हाईवे के दोनों ओर स्थित शिवाय रेस्टोरेंट को यात्रियों के चाय-नाश्ते के लिए लाइसेंस जारी कर दिया गया है। नतीजतन ज्यादातर रोडवेज बसें स्टेशन पर न रुककर सीधे इन्हीं ढाबों पर रुक रही हैं। इससे भिटरिया रोडवेज स्टेशन पूरी तरह सूना पड़ा रहता है और यात्री बसों का इंतजार करते रह जाते हैं।
8 Apr 2026, 01:21:27 PM IST
बारिश से फस नुकसान पर सीएम योगी के निर्देश, 24 घंटे में हो भरपाई
उत्तर प्रदेश में बारिश और आगजनी से हुए फसल नुकसान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने, बटाईदारों का सर्वे करने और आपदा प्रभावितों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर देने का आदेश दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 24 घंटे में किसान के नुकसान की भरपाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं; CM योगी का अफसरों को निर्देश
8 Apr 2026, 01:20:17 PM IST
रायबरेली में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-पानी से फसलों को भारी नुकसान
रायबरेली जिले में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इस बीच जहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज से कई इलाकों में गेहूं और सरसों की फसलें खेतों में गिर गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। स्थिति पर लगातार प्रशासन नजर रख रहा है। डीएम हर्षिता माथुर ने सभी तहसीलों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।
8 Apr 2026, 01:19:39 PM IST
मेरठ सेंट्रल मार्केट में 44 इमारतें सील करने के आदेश
मेरठ सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए 44 अवैध निर्माणों को सील करने के आदेश दिए हैं। वहीं, मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। इसके अलावा व्यापारियों ने कल मेरठ बंद का ऐलान किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 इमारतें सील करने का दिया आदेश; कल शहर बंद का ऐलान
8 Apr 2026, 01:10:02 PM IST
पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, प्रधान संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमेठी में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शिवराज सिंह ने जिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायतों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल क्रमशः मई और जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है, लेकिन कई आवश्यक प्रक्रियाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं।
8 Apr 2026, 01:09:45 PM IST
बरेली में बुलडोजर एक्शन, 35 से ज्यादा मकान-दुकान ध्वस्त
वाराणसी और मेरठ के बाद बरेली के कोहाड़ापीर इलाके में बुलडोजर गरजा है। भारी पुलिस बल और तीन बुलडोजरों की मदद से 35 से ज्यादा अवैध दुकानों और मकानों को ध्वस्त किया गया। व्यापारियों ने भेदभावपूर्ण कार्रवाई और पुराने नक्शों का हवाला देते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: वाराणसी-मेरठ में ऐक्शन के बीच बरेली में गरजा बुलडोजर, दो दशक पुराने 35 से ज्यादा घर-दुकान ध्वस्त
8 Apr 2026, 01:08:34 PM IST
जिलाधिकारी ने अग्निकांड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी किये निर्देश
श्रावस्ती में अग्निकांडों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव को नोडल नामित किया है। साथ ही एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
डीएम ने बिजली विभाग को निर्देश दिया है कि बिजली के ढीले तारों को अतिशीघ्र दुरुस्त करा लिया जाये, ताकि तेज हवा या आधी आने की दशा में लचीले तार झूल कर टूटने से या उनके आपस में टकराने से उत्पन्न चिंगारी अग्नि दुर्घटना का कारण न बन सके।
8 Apr 2026, 01:08:11 PM IST
ट्रैफिक नियमों पर योगी सरकार सख्त, नया अध्यादेश मंजूर
यूपी में ट्रैफिक नियमों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नए अध्यादेश के अनुसार अब बार-बार नियम तोड़ने वालों के चालान और मुकदमे समय बीतने पर स्वतः समाप्त नहीं होंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 1979 की व्यवस्था बदल दी गई है, जिससे अब लंबित मामलों पर उम्र भर कार्रवाई का डर रहेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अब बार-बार ट्रैफिक तोड़ा तो महंगा पड़ेगा, योगी कैबिनेट ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी
8 Apr 2026, 01:07:18 PM IST
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बेकाबू वाहन ने महिला को रौंदा, सिरौलीगौसपुर में पिकअप पलटी
बाराबंकी में लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मदरहा गांव के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास में जुटी है।
उधर सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के रामनगर- बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग पर मोहद्दीनपुर गांव के पास बुधवार की सुबह एक पिकअप पलट गई। हालांकि चालक व खलासी बाल बाल बच गए।
लोनी कटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरहा गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 25 के पास बुधवार की सुबह एक महिला का शव छत विक्षत देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि देर रात किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
8 Apr 2026, 01:06:57 PM IST
यूपी से समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, किराया कम
गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे ने यूपी से कर्नाटक और बंगाल के लिए समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। साथ ही यहां से गुजरने वाली उपासना, कुम्भ, हिमगिरि और विभूति एक्सप्रेस का सुपरफास्ट दर्जा खत्म कर दिया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी से कर्नाटक, बंगाल के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, कई गाड़ियों की रफ्तार घटी, किराया हुआ कम
8 Apr 2026, 01:06:10 PM IST
सुबह से रुक रुक कर हो रही है बारिश, रात से ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल
श्रावस्ती में रात में आई तेज हवा के कारण बिजली गुल हो गई। वहीं सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। इससे गेहूं कटाई और मड़ाई का काम बंद हो गया है। खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई है। इससे नुकसान हो सकता है।
इस बार अप्रैल महीने की आठ तारीख तक तीन बार मौसम खराब हुआ है। चार दिन पहले भी हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम साफ हुआ तो किसानों ने गेहूं की कटाई और मड़ाई फिर से शुरू कर दी। लेकिन मंगलवार रात से मौसम फिर खराब हो गया। रात में तेज हवा चली तो ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई जो बुधवार सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। वहीं बारिश के कारण गेहूं की कटाई और मड़ाई बंद हो गई है। इसके साथ ही कटी पड़ी फसल खराब होने की आशंका है। मौसम को देखते हुए किसान परेशान हो गए हैं।
8 Apr 2026, 01:05:48 PM IST
एक मिनट में टाइप नहीं कर पाए 25 शब्द, DM ने तीन बाबुओं का डिमोशन कर बना दिया चपरासी
कानपुर कलेक्ट्रेट में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां टाइपिंग टेस्ट पास न कर पाने पर तीन कनिष्ठ लिपिकों का डिमोशन कर उन्हें चपरासी बना दिया गया। एक मिनट में 25 शब्द टाइप करने की अनिवार्यता पूरी न करने पर पहले उनकी सैलरी वृद्धि रोकी गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एक मिनट में टाइप नहीं कर पाए 25 शब्द, DM ने तीन बाबुओं का डिमोशन कर बना दिया चपरासी
8 Apr 2026, 01:04:38 PM IST
पांच लाख नगदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
बाराबंकी में दहेज में पांच लाख नकदी व कार नहीं मिलने पर विवाहिता को ससुरालीजनों ने मारपीटकर घर से भगा दिया। इस मामले में पीड़िता की फरियाद पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्थानीय कस्बा के बृम्हनान वार्ड निवासिनी रचना सिंह ने सीओ समीर सिंह से मिलकर तहरीर दी। बताया कि डेढ़ वर्ष पहले 10 जुलाई वर्ष 2024 में उसका विवाह जनपद लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी अमरेन्द्र सिंह से हुआ। बताया कि विवाह के पश्चात विदा होने के बाद ही पति व ससुर आदि ससुराल वालों ने पांच लाख रुपए नगदी एवं कार की मांग की। पिता ने असमर्थता जताई तो उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।
8 Apr 2026, 01:04:19 PM IST
टोल टैक्स बढ़ने से यूपी से उत्तराखंड की बसों का किराया बढ़ा
आज से नया किराया यात्रियों से लिया जाएगा। आरएम के नेतृत्व में एआरएम एवं फाइनेंस अधिकारियों ने मुख्यालय के निर्देश पर किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, एक अप्रैल से टोल कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सफर हुआ महंगा! टोल टैक्स बढ़ने से बसों का किराया बढ़ा, देहरादून-हरिद्वार समेत इन रूटों के टिकट महंगे
8 Apr 2026, 12:20:42 PM IST
फिर बदला मौसम, बूंदाबांदी से गेहूं की फसल पर संकट के बादल
गोंडा में पिछले दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बेमौसम आंधी और हल्की बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। साल भर की कड़ी मेहनत के बाद तैयार खड़ी गेहूं की फसल को घर तक सुरक्षित पहुंचाने में अब कुदरत रोड़ा अटका रही है।
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आंधी के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। वहीं, हल्की बारिश ने कटी हुई फसल और कटी फसल के बंधे बोझ को भिगो दिया है। किसानों का कहना है कि गेहूं की मड़ाई (थ्रेशिंग) के लिए तेज धूप और सूखी फसल की जरूरत होती है, लेकिन नमी के कारण थ्रेशर मशीनों का पहिया थम गया है। जिन किसानों ने फसल काट ली है, वे उसे तिरपाल से ढककर बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं।
8 Apr 2026, 12:20:20 PM IST
बुलडोजर एक्शन के खिलाफ तीन ने लगाई फांसी
शाहजहांपुर में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मकान तोड़ने पहुंची टीम के सामने ही बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने दो लोगों को बचा लिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मकान तोड़ने पहुंचे प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन ने लगाई फांसी, अधिकारियों में मचा हड़कंप
8 Apr 2026, 12:19:26 PM IST
ट्रेलर-रोडवेज बस की टक्कर से मची अफरातफरी
बहराइच देहात कोतवाली के गोलवा घाट पर बुधवार सुबह करीब सात बजे सड़क हादसा हो गया। सूचना मिलते ही टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि लखनऊ की ओर से बहराइच आ रहा ट्रेलर पीछे से रोडवेज बस से टकरा गया, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
8 Apr 2026, 12:18:57 PM IST
युद्ध ने घटाई भारत से हज पर जाने वालों की संख्या
इस बार मध्य पूर्व की जंग के चलते प्रयागराज से जाने वाले हज यात्रियों की संख्या कम हो गयी है। हालांकि सऊदी सरकार की ओर से युद्ध को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: खाड़ी देशों में युद्ध से घट गई हज पर जाने वालों की संख्या, 22 अप्रैल को होगी शुरुआत
8 Apr 2026, 11:48:56 AM IST
फूस के घर में घुसकर तेंदुए ने युवक को किया घायल
बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज जंगल से सटे रमपुरवा के कुटिया गांव में मंगलवार रात 11 बजे एक तेंदुआ गांव नें घुस गया। जो गांव निवासी इंदल साहनी (45) पुत्र चांदमुनी के घर में घुस गया। जहां उसने आंगन में बंधी बकरी पर हमला करते हुए उसका सिर खा गया।
आहट सुनकर इंदल की नींद खुली तो वे उठ गए और देखा कि तेंदुआ बकरी का सिर धड़ से अलग कर उसे खा रहा था। तभी वह हाका लगाकर तेंदुए को भगाने लगे जिसपर उसने हमला कर दिया। इस दौरान खुद को बचाने के लिए दोनों के बीच करीब 2 मिनट तक संघर्ष चला। जिसके बाद घर अन्य लोग लगाते हुए दौड़ पड़े। तभी तेंदुआ घर से छलांग लगाते हुए खेत की ओर भाग गया।
8 Apr 2026, 11:48:07 AM IST
खाड़ी देशों में जंग के बीच भारत में साइबर अटैक बढ़े
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान साइबर हैकरों ने भी अपने हमले तेज कर दिए हैं। हर मिनट दो से ज्यादा साइबर अटैक हो रहे हैं। ये हमले चीन, रूस के आईपी एड्रेस से किए जा रहे हैं। यह खुलासा आईआईटी कानपुर ने किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जंग के बीच साइबर अटैक डेढ़ गुना बढ़े, चीन-रूस से सबसे ज्यादा हमले, IIT रिपोर्ट में खुलासा
8 Apr 2026, 11:42:59 AM IST
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार खिलौना व्यापारी की मौत, मचा कोहराम
करनैलगंज थाना क्षेत्र में करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में खिलौना व्यापारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नई बाजार निवासी मोहम्मद रईस (45 वर्ष) अपनी स्कूटी से कटराबाजार में किसी मेले से फेरी करके वापस घर आ रहे थे। इसी बीच खजुआ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहम्मद रईस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी तत्काल मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
8 Apr 2026, 11:42:32 AM IST
योगी सरकार ने गेहूं खरीद की व्यवस्था की, कैबिनेट की मंजूरी
ईरान-इजराइल युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूट बोरों की आपूर्ति बाधित होने और कीमतों में उछाल आने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। योगी कैबिनेट ने पीडीएस से सीधी खरीद को मंजूरी दे दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध से गेहूं के बोरों का संकट, यह करने जा रही योगी सरकार, कैबिनेट की मंजूरी
8 Apr 2026, 11:41:27 AM IST
महिला के साथ मारपीट मामले पांच को नामजद कर केस दर्ज
बहराइच में फखरपुर इलाके के आलादादपुर के झुड़िया गांव में हमलावरों ने पुरानी रंजिश में महिला के साथ मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को फखरपुर सीएचसी भेजा है। मारपीट की धाराओं के तहत पांच को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
फखरपुर थाने के आलादादपुर के मजरे झुड़िया गांव निवासनी वंदना सिंह पत्नी छोटू सिंह पर गांव के ही अभय सिंह, दिवाकर, मीरा सिंह, दिव्या सिंह, सचिन ने हमलाकर मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर जानमाल की धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़िता को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेज दिया।