यूपी में बाइक-कार चालकों पर आज से शिकंजा, यह नहीं किया तो दस हजार जुर्माना

Apr 15, 2026 07:51 am ISTYogesh Yadav लखनऊ, विशेष संवाददाता
share

उत्तर प्रदेश में बुधवार से वाहनों के लिए नियम कड़े कर दिए गए हैं। अब बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) वाले वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट (PUC) नहीं बनेगा। इसके चलते उन पर 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का खतरा मंडरा रहा है।

यूपी में बाइक-कार चालकों पर आज से शिकंजा, यह नहीं किया तो दस हजार जुर्माना

यूपी में 2.22 करोड़ बाइक-कार वाहन स्वामियों पर 10 हजार जुर्माने की तलवार लटक गई है। वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न लगवाने वाले इन वाहनों का आज यानी बुधवार से प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं बनेगा। ऐसे में अब इन्हें यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने पर ही राहत मिल सकेगी। ये ऐसे वाहन स्वामी हैं जिन्होंने एक अप्रैल वर्ष 2019 के पहले वाहन खरीदे थे।

वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगी होने पर पांच हजार रुपये जुर्माने का प्राविधान है और अब प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी न होने से इन वाहन स्वामियों की दोहरी मुसीबत खड़ी होगी। यूपी में 31 मार्च 2019 तक पंजीकृत कार्मिशियल व प्राइवेट वाहनों की कुल संख्या 3.12 करोड़ है। जिसमें से अभी तक सिर्फ 90.90 लाख वाहनों पर ही यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग पाई है यानी सिर्फ 29.05 प्रतिशत वाहन ही ऐसे हैं, जिन पर यह नंबर प्लेट लगी हुई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

परिवहन विभाग की ओर से कई बार पत्र जारी कर वाहन स्वामियों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की चेतावनी दी गई लेकिन इन्होंने यह नहीं लगवाई। एक अप्रैल 2019 के बाद के सभी वाहनों पर अनिवार्य रूप से यह नंबर प्लेट लगकर आ रही है। ऐसे में इसके पहले के वाहनों पर इसे लगाया जाना है। 70 प्रतिशत वाहनों के स्वामियों ने अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई। ऐसे में अब यह बुधवार से रडार पर होंगे।

अब वाहन पर बिना एचएसआरपी लगवाए इन्हें बुधवार से प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं जारी किया जाएगा। अभी तक प्रदूषण सर्टिफिकेट सामान्य नंबर प्लेट की एक अप्रैल 2019 के पहले की इन गाड़ियों का जारी हो जाता था। फिलहाल अब केंद्र सरकार के निर्देश पर इसे सख्ती से लागू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राइवेट वाहनों के स्वामी सबसे लापरवाह

यूपी में एक अप्रैल 2019 से पहले के पंजीकृत कार्मिशियल वाहनों की संख्या 17.20 लाख है और इसमें से 6.05 लाख में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी हुई है यानी 35 प्रतिशत कार्मिशियल वाहनों पर यह लगी हुई है। ऐसे ही 2.95 करोड़ प्राइवेट वाहन हैं और इसमें से 84.84 लाख वाहनों में यह लगी हुई है। 28.6 प्रतिशत वाहनों पर ही यह लगी हुई। इसी तरह दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बात करें तो यह प्रतिशत क्रमशः 27.88 और 58.47 प्रतिशत ही है। यूपी में दो पहिया वाहन 2.38 करोड़ हैं। इसमें से 66.46 लाख में ही यह नंबर प्लेट लगे हैं। इसी तरह चार पहिया वाहनों की संख्या 29.11 लाख है। इसमें से 17.02 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जा चुका है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।