Hindi NewsUP NewsUP New Excise Policy Liquor price to increase by 100 rupees in April check details
इस तारीख से यूपी में महंगी हो जाएगी अंग्रेजी शराब, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

इस तारीख से यूपी में महंगी हो जाएगी अंग्रेजी शराब, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

संक्षेप:

यूपी में नई आबकारी नीति लागू होगी। इसके तहत शराब 100 रुपये तक महंगी होगी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई नीति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके बाद दाम बढ़ेगा। नवीनीकरण को इस बार भी नीति में शामिल किया गया।

Dec 20, 2025 07:08 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

यूपी में एक अप्रैल से लागू होने वाली नई आबकारी नीति के बाद अंग्रेजी शराब का 100 रुपये तक महंगा होना लगभग तय है। लाइसेंस फीस में 10 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव मुख्यालय से बनाकर लखनऊ भेज दिया गया है। जिसे जनवरी में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस बार भी दुकानों का नवीनीकरण किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया नहीं होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नई आबकारी नीति एक अप्रैल से लागू होगी। पिछले साल आई नीति में शराब के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। इस बार लाइसेंस शुल्क नवीनीकरण में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि क्वार्टर की कीमत 15 से 20 रुपये, हॉफ की कीमत में 50 रुपये और एक बोतल की कीमत में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। इस प्रस्ताव को मुख्यालय में हुई बैठक में तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें:एक्सप्रेसवे पर ड्राइव के दौरान न करें ये गलती, वरना टोल पर मिलेगी चालान की पर्ची

अंतिमतौर पर शासन की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि दाम में बढ़ोतरी बड़े ब्रांड पर होने के आसार हैं। लेकिन प्रयास यही रहेगा कि प्रीमियम वाइन पर बढ़ोतरी अधिक हो। रेगुलर ब्रांड पर अधिक बढ़ोतरी होने से लोग कुछ सस्ते वाले ब्रांड पर आते हैं। इसके साथ ही रात में दुकानों को खोलने के समय में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। अगर अनुमति मिली तो दुकानें रात 11 बजे तक खुलेंगी।

इथेनॉल उत्पादन में उत्तर प्रदेश बना हब

सरकार की नीति सुधारों और इज ऑफ डूईंग बिजनेस में सुधार का सीधा असर उत्पादन पर दिखा। नवंबर 2025 तक यूपी में 141.8 करोड़ लीटर इथेनॉल का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश के भीतर 105.25 करोड़ लीटर और अन्य राज्यों में 40.96 करोड़ लीटर इथेनॉल की बिक्री ने साबित किया कि यूपी देश का सबसे भरोसेमंद इथेनॉल सप्लायर स्टेट बन चुका है। इससे न सिर्फ उद्योगों को बढ़ावा मिला, बल्कि गांवों में गन्ना किसानों से जुड़े आर्थिक गतिविधियों में भी बड़ा इजाफा हुआ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |