Hindi NewsUP NewsUP Muzaffarnagar Police Threatened man made reel in Police Station saying no one can do anything
बोल रहा हूं, कुछ नहीं उखाड़ पाओगे...पुलिस को दी चुनौती, थाने में रील बनाई

बोल रहा हूं, कुछ नहीं उखाड़ पाओगे...पुलिस को दी चुनौती, थाने में रील बनाई

संक्षेप:

एक युवक द्वारा पुलिस को चुनौती देते हुए यूपी में मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाने में बनाई गई रील शुक्रवार की शाम से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। युवक ने थाने के अंदर बनाई गई रील में डायलॉग लगा रखा है कि भाई फिर से वही बात बोल रहा हूं कि कुछ नहीं उखाड़ पाओगे।

Dec 06, 2025 11:10 am ISTSrishti Kunj संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share Share
Follow Us on

एक युवक द्वारा पुलिस को चुनौती देते हुए यूपी में मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाने में बनाई गई रील शुक्रवार की शाम से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। युवक ने थाने के अंदर बनाई गई रील में डायलॉग लगा रखा है कि भाई फिर से वही बात बोल रहा हूं कि कुछ नहीं उखाड़ पाओगे। रील वायरल होते ही मीरापुर पुलिस के होश उड गए। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज कल लोग सोशल मीडिया पर नए-नए कटेंट तैयार कर इंस्टाग्राम, यूट्यूब व अन्य सोशल साइटों पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो बनाकर वायरल होने के चक्कर मे युवक किसी भी हद तक जा रहें है। ऐसे लोगों के वीडियो खूब देखे व शेयर किए जाते हैं। इन वीडियो में युवक खुद को बदमाश की तरह प्रतीत कराते है और इंस्टाग्राम पर लोगों पर रौब ग़ालिब करते प्रतीत होते है। ऐसे लोग अक्सर पुलिस की गिरफ्त में फंस जाते है। ऐसी वीडियो बनाकर ख्याति पाने की चाह युवकों को जेल भी भिजवाने का काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:UP Top News: बाबा साहब को दी जा रही श्रद्धांजलि, बाबरी विध्वंस की बरसी पर अलर्ट

शुक्रवार की शाम को मीरापुर थाने के अंदर बनाई गई एक वीडियो(रील) इंस्टाग्राम पर वायरल हुई।जिसके बाद उक्त रील सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में वायरल हो गई। वायरल वीडियो मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर निवासी युवक आमिर खान द्वारा बनाई गई बताई जा रही है।वीडियो में युवक थाने के गेट से बाहर आते नजर आ रहा है और वीडियो में डायलॉग चल रहा है। कि भाई फिर से वही बात बोल रहा हूं.. कि कुछ नही उखाड़ पाओगे।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हैरत की बात ये है कि युवक ने कब वीडियो बनाई और कैसे बनाई मीरापुर पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी। पुलिस को खुली चुनौती देकर थाने में बनाई गई वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवक और वीडियो बनाने वाले की तलाश में जुट गई है। थाना इंचार्ज ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, युवक सिकन्दरपुर का बताया जा रहा है। पहचान कराई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |