
पंडित शुद्ध वैष्णो भोजनालय चलाने वाला मुस्लिम, कांवड़ यात्रा से पहले बड़े खुलासे से हड़कंप
संक्षेप: यूपी के मुजफ्फरनगर में पचेंडा रोड के पास पंडित शुद्ध वैष्णो भोजनालय चलाने वाले सनव्वर ने मैनेजर को पीट दिया। आरोप है कि मैनेजर हिंदू है और बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज की टीम को उसी ने मुस्लिम के होटल चलाने का खुलासा किया था।
यूपी के मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचेंडा रोड के पास पंडित शुद्ध वैष्णो भोजनालय चलाने वाले सनव्वर ने मैनेजर को पीट दिया। आरोप है कि मैनेजर हिंदू है और बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज की टीम को उसी ने मुस्लिम के होटल चलाने का खुलासा किया था। सोमवार को यशवीर महाराज पीड़ित होटल मैनेजर को लेकर पहुंचे एसएसपी ऑफिस पहुंचे और होटल संचालक पर कार्रवाई की मांग की।

करीब तीन दिन पूर्व कांवड़ यात्रा को लेकर यशवीर महाराज ने वांलिटियरों के साथ हाईवे पर पहचान अभियान चलाया था। मंडी क्षेत्र में हाईवे पर स्थित पंडित शुद्ध वैष्णो भोजनालय को मुस्लिम मालिक द्वारा संचालित किया जा रहा है। यशवीर महाराज ने होटल का नाम बदलने की चेतावनी होटल कर्मचारियों को दी थी। बताया गया है कि होटल पर धर्मेन्द्र कुमार मैनेजर है। उसने यशवीर महाराज के सामने इस बात की असलियत बता दी कि होटल हिन्दू का नहीं है, बल्कि मुस्लिमों का है।
आरोप है कि रविवार रात होटल मालिक सन्नवर, एक महिला व अन्य लोग होटल पर पहुंचे और मैनेजर को होटल के भीतर बंधक बनाकर मारपीट की गयी। उसका आरोप है कि उसकी पिटाई इसलिए की गई क्योंकि उसने मालिक के बारे में बता दिया था। सोमवार को यशवीर महाराज पीड़ित मैनेजर धर्मेन्द्र कुमार वशिष्ठ को लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने बताया कि होटल को मुस्लिम संचालित कर रहा था। उसके होटल पर बार कोड भी मुस्लिम के नाम से है, लेकिन होटल का नाम पंडित शुद्ध वैष्णो भोजनालय रखा गया है। होटल के मालिक के बारे में बताने पर मैनेजर से मारपीट की गयी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर होटल मालिक पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।





