
यूपी में भीषण सड़क हादसा, अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे परिवार के 6 लोगों की मौत
संक्षेप: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सभी लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे।
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। तितावी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह 5:30 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में तीन महिला और तीन पुरुष सहित छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को क सभी हरियाणा के फरीदपुर के रहने वाले थे, जो अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

पुलिस द्वारा बताया गया कि करनाल जनपद के फरीदपुर निवासी महेंद्र जुनेजा को तीन दिन पहले मृत्यु हो गई थी जिनकी अस्थि लेकर परिवार हरिद्वार जा रहा था। अर्टिगा कार में सवार महेंद्र जुनेजा का बेटा पीयूष 19 वर्ष, महेंद्र जुनेजा की पत्नी मोनिका उम्र 40 साल, महेंद्र जुनेजा के जीजा राजेंद्र और दो बहनें अंजू और मोहिनी हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार ड्राइवर शिवा चला रहा था।
तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर तेज रफ्तार अर्टिगा कर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। सभी 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को देखकर अर्टिगा कर में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गये। तितावी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकालो और बकरी बकरा सभी को बाहर निकलवाया और बघरा सीएचसी भिजवाया। जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है।





