मुजफ्फरनगर की दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ीं, कोतवाली में दो दिन से बवाल

हिन्दुस्तान टीम, मुजफ्फरनगर/खतौली
Follow us on Google News
share

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक समलैंगिक रिश्ता सामने आया है। दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई है। खतौली कोतवाली में पिछले दो दिनों से हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है।

मुजफ्फरनगर की दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ीं, कोतवाली में दो दिन से बवाल

यूपी में एक बार फिर समलैंगिक रिश्ता सामने आया है। इस बार दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ गईं और पुलिस के सामने जाकर गुहार लगाने लगी। दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर में खतौली स्थित कोतवाली में पिछले दो दिनों से हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि बीकॉम की दो छात्राएं एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। सोमवार रात किसी तरह पुलिस और परिजनों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन मंगलवार को फिर दोनों कोतवाली पहुंच गईं। कई घंटों के प्रयास के बाद दोनों छात्राएं कुछ शर्तों के साथ अपने परिजनों के साथ चली गईं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं क्षेत्र के अलग-अलग गांव की रहने वाली हैं। दोनों ने बीकॉम की पढ़ाई की है। तीन साल पहले दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई और इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का प्लान बना लिया। परिजन जब दोनों से किसी लड़के से शादी करने की बात करते तो वह मना कर देती थीं। परिजनों ने जब छात्राओं के शादी से मना करने का कारण जानने का प्रयास किया तो पता चला कि दोनों एक दूसरे से शादी करने का प्लान बना रही हैं। दोनों के ही परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसकी जानकारी छात्राओं को थी।

सोमवार शाम मामला कोतवाली तक पहुंच गया। छात्राओं के परिजनों और पुलिस ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं मानी। रात में तो पुलिस ने समझाकर किसी तरह दोनों को घर भेज दिया, लेकिन मंगलवार को दिन निकलते ही फिर से दोनों कोतवाली पहुंच गईं। कई घंटों के प्रयास के बाद दोनों छात्राओं ने परिजनों के सामने कुछ शर्तें रखी जिस पर परिजन मान गए। बाद में छात्राएं अपने परिजनों के साथ चली गईं।

पुलिस का कहना है कि मामला समलैंगिक रिश्ते का था। लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। दोनों को सोमवार और मंगलवार को भी समझाया गया है। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से परिजनों के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। परिजन दोनों के रिश्ते के खिलाफ हैं लेकिन अपनी बेटियों के लिए परिजनों ने कुछ शर्तों के लिए हां कर दी है। ऐसे में दोनों लड़कियों को उनके अपने परिजनों के साथ भेज दिया गया है। दोनों को समझा दिया गया है। आगे किसी भी तरह की समस्या आती है तो लड़कियों और परिजनों की काउंसलिंग करवाई जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।