Hindi NewsUP NewsUP Muzaffarnagar 7 year old missing child Dead body found in fields with marks on neck
लापता 7 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला बच्चे का शव, चोट के निशान

लापता 7 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला बच्चे का शव, चोट के निशान

संक्षेप:

यूपी के मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द से मंगलवार शाम से लापता 7 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। बुधवार सुबह बच्चे का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान बने हुए थे।

Jan 08, 2026 01:23 pm ISTSrishti Kunj संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share Share
Follow Us on

यूपी के मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द से मंगलवार शाम से लापता 7 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। बुधवार सुबह बच्चे का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान बने हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गयी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

भौराखुर्द निवासी जमील का 7 वर्षीय बेटा समध मंगलवार शाम अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था, लेकिन रात्रि में वह घर पर नही पहुंचा। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात्रि में परिजनों ने थाने पर पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। रात्रि में पुलिस व परिजनों ने बच्चे की तलाश की, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह पुलिस व परिवार के लोग बच्चे की तलाश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:पिता को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ी बहादुर बेटी, कई वार कर मुंह से छुड़ाया

बच्चे का शव सिसौली निवासी सुक्रमपाल के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान बने हुए थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने आस पास से नमूने लिए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसएसपी संजय कुमार, एसपी देहात आदित्य बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए परिजनों से वार्ता की।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लापता बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिला है। उसके गले पर चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ बच्चे के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |