कांवड़ यात्रा के लिए यूपी से हरिद्वार-ऋषिकेश चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल

वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यूपी से उत्तराखंड के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें मुरादाबाद से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए होंगी। नीचें देखें शेड्यूल।

Special Train
यूपी से उत्तराखंड के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

सावन महीने के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यूपी के मुरादाबाद रेल मंडल ने यात्रियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए बड़े कदम उठाए हैं। रेलवे ने प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जनरल) के कोच बढ़ाने के साथ ही तीन जोड़ी कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली-हरिद्वार मेमू सेवा का भी अस्थायी विस्तार किया गया है।

इन ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त जनरल कोच

यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 54481, 54482, 54483, 54484, 54464, 54463, 54342 एवं 54341 में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोचों की व्यवस्था की है।

ये कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें

सहारनपुर-हरिद्वार-सहारनपुर स्पेशल (04558/04557): अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल के चलने से सहारनपुर, रुड़की, ज्वालापुर और हरिद्वार के बीच यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल रही है।

बठिंडा-हरिद्वार-बठिंडा स्पेशल (04560/04559): यह ट्रेन 30 अगस्त तक चलाई जा रही है, जिससे बठिंडा, बरनाला, धूरी, पटियाला, अंबाला, सहारनपुर और रुड़की रूट के श्रद्धालुओं को सीधी कनेक्टिविटी मिली है।

दिल्ली-हरिद्वार मेमू का विस्तारः दिल्ली जं.-शामली-दिल्ली जं. मेमू (64033/64034) का विस्तार अस्थायी रूप से हरिद्वार तक कर दिया गया है।

हरिद्वार में होल्डिंग एरिया, मेडिकल व पैसेंजर हेल्प डेस्क स्थापित

- होल्डिंग एरिया: हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विशाल होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां श्रद्धालुओं को रोककर चरणबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर भेजा जा रहा है।

-चिकित्सा सहायता: हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों पर मेडिकल हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां प्राथमिक चिकित्सा व आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं।

-सहायता केंद्र: हरिद्वार स्टेशन पर ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों की समयसारणी और प्लेटफॉर्म की सटीक जानकारी दी जा रही है।

- स्काउट-गाइड व सिविल डिफेंस अलर्ट: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और सिविल डिफेंस की टीमें बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की सहायता के लिए तैनात हैं।

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी, कर्मियों की छुट्टियां रद्द

सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार, स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए आरपीएफ , जीआरपी और अतिरिक्त रेलवे बल को संवेदनशील प्वाइंट्स पर तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म्स, फुट ओवर ब्रिज और प्रवेश-निकास द्वारों पर लगातार गश्त की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति या भगदड़ की रोकथाम के लिए मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकांवड़ यात्रा के लिए यूपी से हरिद्वार-ऋषिकेश चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,देखें शेड्यूल