Hindi NewsUP NewsUP Moradabad Exporter Loot Case three Detained by police took Under garments Scissors From house
चाकू के बल पर एक्सपोर्टर से लूट केस में पुलिस ने तीन को उठाया, अंडर गार्मेंट्स-कैंची भी ले गए थे चोर

चाकू के बल पर एक्सपोर्टर से लूट केस में पुलिस ने तीन को उठाया, अंडर गार्मेंट्स-कैंची भी ले गए थे चोर

संक्षेप:

  • यूपी के मुरादाबाद में जिगर कालोनी में एक्सपोर्टर के बेटे नासिर हुसैन के घर स्थानीय बदमाशों ने ही धावा बोला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसके संकेत मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आठ से दस बदमाशों को रडार पर लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Apr 07, 2025 08:39 am ISTSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद में जिगर कालोनी में एक्सपोर्टर के बेटे नासिर हुसैन के घर स्थानीय बदमाशों ने ही धावा बोला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसके संकेत मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस आठ से दस बदमाशों को रडार पर लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों की मानें तो जल्द खुलासा किया जाएगा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में जिगर कालोनी में साइबर थाने के पास रहने वाले नासिर हुसैन के पिता अख्तर हुसैन शहर के नामी एक्सपोर्टर हैं। नासिर जिगर कालोनी स्थित अपने तीन मंजिला मकान में अकेले ही रहते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नासिर ने पुलिस में जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके अनुसार शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे उनके घर के छत से जीने के रास्ते चार बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने चाकू के बल पर उन्हें डराकर सोने का हार, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कीमती कपड़े और अन्य घरेलू सामान लूटकर ले गए। एसपी सिटी, कुमार रणविजय सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस टीमें गहनता से हर पंगल से जांच कर रही हैं। कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उम्मीद है जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।

ये भी पढ़ें:आईएसएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत की खंगाली कॉल डिटेल, मांगा चैट का ब्योरा

अंडर गार्मेंट्स और घर की कैंची तक चुराकर ले गए

बदमाश किस स्तर के थे इसका अंदाजा इसी से लगाया था सकता है वो अंडर गार्मेंट्स और घर की कैची तक चुराकर ले गए है। वारदात के बाद बदमाश नासिर हुसैन को बाथरूम में बंद करके भाग गए थे। पुलिस की अब तक की जांच में यह संकेत मिले हैं कि लूटपाट की वारदात को किसी स्थानीय नशेड़ियों के गैंग या नए बदमाशों ने ही अंजाम दिया है। जांच में जुटी पुलिस की एक टीम रविवार को भी घटना स्थल और उसकी तरफ आनेजाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |