Hindi NewsUP NewsUP Mission Shakti Pink Toilets CCTV Cameras to be Repaired Toll free number Issued
मिशन शक्ति में बने पिंक शौचालय व सीसीटीवी कैमरे तुरंत होंगे ठीक, टोल फ्री नंबर जारी

मिशन शक्ति में बने पिंक शौचालय व सीसीटीवी कैमरे तुरंत होंगे ठीक, टोल फ्री नंबर जारी

संक्षेप:

राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत जरूरी सुविधाओं के बारे में जागरूकता का कार्यक्रम चलाएगा। मिशन शक्ति में बनाए गए पिंक शौचालय और सीसीटीवी कैमरों को अब खराब होने पर तुरंत ही ठीक कराया जाएगा।

Oct 21, 2024 08:21 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत जरूरी सुविधाओं के बारे में जागरूकता का कार्यक्रम चलाएगा। मिशन शक्ति में बनाए गए पिंक शौचालय और सीसीटीवी कैमरों को अब खराब होने पर तुरंत ही ठीक कराया जाएगा। इसके लिए नगर विकास विभाग ने टोल फ्री नंबर-1533 जारी किया है। इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। स्थानीय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में सभी निकायों को निर्देश भेजा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहा गया है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान के पांचवें चरण में कई जरूरी काम कराए गए हैं। इसमें निकायों में पिंक शौचालय, सामुदायिक शौचालय, सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा और नैपकिन मशीन लगाई गई है।

ये भी पढ़ें:रहें सावधान, जालसाजों ने असली से मिलते-जुलते 12 ऐप बनाए, अब खाते कर रहे खाली

इनके खराब होने पर इसे कैसे ठीक कराया जाएगा इसकी लोगों को जानकारी नहीं हो पाती है। इसीलिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इनके प्रचार-प्रचार के लिए तहसील परिसर, नगर निकाय कार्यालय, स्कूल, डिग्री कॉलेजों में इसकी वॉल पेंटिंग कराई जाएगी। टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों का तुरंत निस्तारण कराया जाएगा और इसकी मासिक रिपोर्ट भी निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

लखनऊ के 23 नए क्षेत्रों में लगाए जाएंगे हेल्थ एटीएम
लखनऊ में 100 स्थानों पर लगे हेल्थ एटीएम में से अब कई को बदला जाएगा। 23 नए इलाकों में हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इन क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया गया है। यह वह स्थान हैं जहां पब्लिक का आवागमन अत्यधिक होता है। कुछ ऐसे स्थानों के हेल्थ एटीएम भी इधर-उधर शिफ्ट होंगे जो मार्गो की जगह अंदर लगे हैं। पूर्व के अधिकारियों ने तमाम हेल्थ एटीएम बिना सर्वे के मनमाने तरीके से लगा दिए। ऐसी जगहों पर लगा दिए हैं जहां पब्लिक का आवागमन ही नहीं है। अब ऐसे हेल्थ एटीएम को हटाया जाएगा। इन्हें नए मोहल्लों व इलाकों में लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। कमिश्नर डा. रोशन जैकब के निर्देश पर शहर में 23 मोहल्लों में नए स्थानों को चिन्हित किया गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |