Hindi NewsUP NewsUP Meerut Viral video Stunts on car with hooters Boys Sitting outside vehicle
सड़क पर खतरे का खेल! स्टंट करते हुए बारात में गाड़ियों की छतों पर चढ़कर हुड़दंग

सड़क पर खतरे का खेल! स्टंट करते हुए बारात में गाड़ियों की छतों पर चढ़कर हुड़दंग

संक्षेप: मेरठ में शूट किए गए फुटेज में कुछ युवक खुलेआम चलती कारों की छतों पर चढ़कर खतरनाक अंदाज में झूमते दिखाई दे रहे हैं। हूटर और शोर मचाती भीड़ साफ संकेत देती है कि युवकों ने मानो पुलिस को चुनौती देते हुए यह तमाशा किया हो।

Tue, 18 Nov 2025 02:11 PMSrishti Kunj कार्यालय संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी के मेरठ में जिलेभर में वारदातों और युवाओं की हुड़दंग भरी वीडियो रोजाना वायरल होती रहती हैं। सोमवार को भी ऐसी कई वीडियो वायरल हुईं। इनमें परतापुर थाना क्षेत्र में सड़क को स्टंट ग्राउंड बनाने वाले युवकों की करतूतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सौलना गांव के पास शूट किए गए फुटेज में कुछ युवक खुलेआम चलती कारों की छतों पर चढ़कर खतरनाक अंदाज में झूमते दिखाई दे रहे हैं। हूटर और शोर मचाती भीड़ साफ संकेत देती है कि युवकों ने मानो पुलिस को चुनौती देते हुए यह तमाशा किया हो। कई कारों के साथ अजीबोगरीब हरकतें करते युवक नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बाइक सवार युवकों पर बीच सड़क दबंगों का हमला, 19 सेकेंड में बरसाए 45 बार डंडे

वीडियो में कोई कार की छत पर संतुलन बनाता दिख रहा है, तो कोई खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर डांस करता हुआ। कई युवक कारों से उतरते–चढ़ते, स्लाइड करते और सड़क पर आगे-पीछे दौड़ते नजर आए। हैरानी की बात है कि इनमें से किसी भी युवक ने सुरक्षा उपकरण नहीं पहना।ही का यह स्तर न सिर्फ उनके लिए बल्कि सड़क से गुजर रहे आम लोगों के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता था।

जानकारी के अनुसार पूरी घटना एक बारात के दौरान की है। दूल्हे के साथ चल रहे काफिले में शामिल युवकों ने जश्न के नाम पर सड़क पर कब्जा कर स्टंट करने कर दिए। बारातों में इस तरह का हुड़दंग पहली बार नहीं देखा गया, लेकिन इस बार मामला वीडियो में कैद होने के कारण चर्चा में है। एसपी सिटी, आयुष विक्रम सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में कार की पहचान की जा रही है और युवाओं की शिनाख्त की जा रही है। टीम लगाई गई है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |