Hindi NewsUP NewsUP Meerut teenage girl asked for paper from police to write suicide note family create ruckus
किशोरी ने सुसाइड नोट लिखने के लिए इंस्पेक्टर से मांगा कागज, परिजनों का जमकर हंगामा

किशोरी ने सुसाइड नोट लिखने के लिए इंस्पेक्टर से मांगा कागज, परिजनों का जमकर हंगामा

संक्षेप:

यूपी के मेरठ में सुसाइड नोट लिखने के लिए टीपीनगर थाने में इंस्पेक्टर से किशोरी ने पेपर मांगा। 16 साल की किशोरी अपने बॉयफ्रेंड के पक्ष में थाने पहुंची थी। टीपीनगर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी को स्थानीय युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया।

Jan 01, 2026 02:08 pm ISTSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी के मेरठ में सुसाइड नोट लिखने के लिए टीपीनगर थाने में इंस्पेक्टर से किशोरी ने पेपर मांगा। 16 साल की किशोरी अपने बॉयफ्रेंड के पक्ष में थाने पहुंची थी। टीपीनगर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी को स्थानीय युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने किशोरी को घर से अगवा करने का प्रयास किया और अपने साथ शहर से बाहर ले जाने की कोशिश की। जानकारी पर किशोरी के भाई और दादी ने हंगामा कर दिया। आरोपी युवक के घर और यूपी 112 पर भी शिकायत की। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के घर पहुंचकर 65 साल की बुजुर्ग दादी को धमकी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामला तूल पकड़ा और मंगलवार को किशोरी के परिजन टीपीनगर थाने पहुंच गए। आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ किशोरी पक्ष ने शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए आरोपी युवक को थाने बुलाया। आरोप है कि युवक ने साजिश रची और किशोरी को उसके ही परिजनों के खिलाफ भड़का दिया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे किशोरी टीपीनगर थाने पहुंची और बताया कि वह युवक से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। महिला हेल्प डेस्क टीम ने किशोरी को बैठाकर समझाने का खूब प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:आठ दिन चली डीलिंग, फिर ऐसे CBI के ट्रैप में फंस गईं डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी

किशोरी महिला हेल्प डेस्क से उठकर इंस्पेक्टर टीपीनगर अरुण कुमार मिश्रा के कार्यालय पहुंची। कहा कि एक पेपर दे दो, मुझे सुसाइड नोट लिखना है। कहा कि परिजन बेवजह बॉयफ्रेंड को फंसा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने समझदारी दिखाते हुए किशोरी को बैठाया और इसके बाद काउंसिलिंग की। महिला हेल्प डेस्क टीम से महिला दरोगा को बुलाया गया। किशोरी ने कहा कि वह अपने परिजनों के साथ नहीं रहना चाहती। ऐसे में पुलिस टीम ने उसे नारी निकेतन भेजने की बात कही। दूसरी ओर, किशोरी की दादी, मां और भाई को भी बुला लिया गया। करीब एक घंटे काउंसिलिंग के बाद किशोरी को समझा बुझाकर शांत किया गया।

एसपी सिटी मेरठ, आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि टीपीनगर में किशोरी प्रेमी से शादी करना चाहती थी। वह सुसाइड करने की बात कह रही थी। पुलिस ने किशोरी की काउंसिलिंग की। बताया कि जब बालिग होगी तभी शादी हो सकती है। किशोरी मान गई। किशोरी को फिलहाल परिजनों के सुपुर्द किया गया है। महिला हेल्प डेस्क लगातार किशोरी और उसके परिजनों के संपर्क में है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। सृष्टि ने इंडिया न्यूज के साथ भी लंबे समय तक काम किया। 2020 से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |