साहिल-मुस्कान की अब नहीं हो पाएगी मुलाकात, कैदी नंबर से होगी दोनों की पहचान

कार्यालय संवाददाता, मेरठ
share

नीले ड्रम केस में सजा के बाद सौरभ हत्याकांड आरोपी साहिल और मुस्कान को जेल भेजा गया है। अब दोनों की मुलाकात नहीं हो पाएगी। दोनों को पहनने के लिए जेल की ड्रेस मिलेगी और उनकी पहचान अब से कैदी नंबर से होगी।

Meerut muskan Sahil
मुस्कान और साहिल को ले जाती पुलिस

मेरठ, कार्यालय संवाददाता। सौरभ राजपूत हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान और साहिल की जेल में दिनचर्या बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब दोनों को विचाराधीन बंदियों के बजाय कैदियों से जुड़े नियमों के तहत रहना होगा। जेल में उनकी पहचान कैदी नंबर से होगी और निर्धारित यूनिफॉर्म पहननी पड़ेगी। कामकाज, गिनती और निगरानी की व्यवस्था भी नियमों के अनुसार लागू होगी।

जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, सजा सुनाए जाने के बाद कैदियों की श्रेणी और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाता है। मुस्कान और साहिल 19 मार्च 2025 से जेल में बंद हैं। अब उनके लिए सजायाफ्ता कैदियों के नियमों के अनुसार व्यवस्था की जाएगी।

अब आमने-सामने मुलाकात नहीं

मुस्कान और साहिल के बीच पति-पत्नी या खून के रिश्ते का संबंध नहीं है। ऐसे में जेल के नियमों के तहत उनकी आपस में मुलाकात नहीं हो सकेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी में दोनों आखिरी बार एक-दूसरे के सामने आए थे।

दूसरी जेल में भेजने के लिए इंतजार

जेल प्रशासन के मुताबिक, सजायाफ्ता कैदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया उपलब्ध जगह और लंबित सूची के आधार पर आगे बढ़ती है। पुरुष कैदियों को आमतौर पर आगरा की केंद्रीय जेल और महिला कैदियों को लखनऊ की जेल भेजा जाता है। हालांकि, स्थानांतरण संबंधित जेल में जगह उपलब्ध होने पर निर्भर करेगा। फिलहाल करीब 300 पुरुष और 17-18 महिला कैदियों का स्थानांतरण लंबित है। ऐसे में पहले से प्रतीक्षारत कैदियों को भेजने के बाद ही मुस्कान और साहिल की बारी आ सकती है।

कैदी नंबर से गिनती, यूनिफॉर्म भी अनिवार्य

विचाराधीन बंदियों को अपने कपड़े पहनने की छूट रहती है, लेकिन सजायाफ्ता कैदियों को निर्धारित यूनिफॉर्म पहननी होती है। मुस्कान को सफेद या हल्के क्रीम रंग की साड़ी अथवा सलवार-सूट और साहिल को सफेद कुर्ता-पैंट दिया जाएगा। दोनों को कैदी नंबर आवंटित होने के बाद उनकी गिनती इसी पहचान के आधार पर की जाएगी।

साहिल को काम, मुस्कान को फिलहाल राहत

जेल के नियमों के तहत साहिल को उसकी श्रेणी और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार काम सौंपा जाएगा। इसमें मेहनत वाला काम भी शामिल हो सकता है। वहीं, मुस्कान के साथ उसकी एक साल से कम उम्र की बेटी रह रही है। बच्ची की देखभाल को देखते हुए फिलहाल मुस्कान से काम नहीं कराया जाएगा।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक, डॉ. वीरेश राज शर्मा फैसला आने के बाद दोनों को अपील का मौका मिलेगा। इसके बाद मामला अदालत में जाएगा। जेल में स्थानांतरण और अन्य बदलावों की प्रक्रिया में भी समय लग सकता है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसाहिल-मुस्कान की अब नहीं हो पाएगी मुलाकात, कैदी नंबर से होगी दोनों की पहचान