मेरठ सेंट्रल मार्केट बुलडोजर एक्शन के खिलाफ धरना जारी, दिल्ली तक पैदल मार्च आज

Srishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share

यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों एवं उनके परिवारजनों का आवास विकास परिषद के अफसरों के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा। मंगलवार को भी सेक्टर दो शास्त्रीनगर तिरंगा चौक पर महिलाओं-व्यापारियों और बच्चों का धरना जारी रहा।

मेरठ सेंट्रल मार्केट बुलडोजर एक्शन के खिलाफ धरना जारी, दिल्ली तक पैदल मार्च आज

यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों एवं उनके परिवारजनों का आवास विकास परिषद के अफसरों के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा। मंगलवार को भी सेक्टर दो शास्त्रीनगर तिरंगा चौक पर महिलाओं-व्यापारियों और बच्चों का धरना जारी रहा। महिलाओं और बच्चों ने शास्त्रीनगर रो रहा, सारा शहर सो रहा जैसे नारे भी लगाए। दूसरी ओर, सेंट्रल मार्केट में तीन दिन की बंदी के बाद इलाके के अन्य बाजारों में दुकानें, शोरूम और प्रतिष्ठान खुलने लगे हैं। वहीं, आज मेरठ से दिल्ली के लिए पैदल न्याय यात्रा का आगाज होगा।

वहीं विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि वह जल्द की व्यापारियों-महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल लेकर लखनऊ जाएंगे और सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कराएंगे। उधर अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिख दिया है। केंद्र सरकार से दोनों सदनों में कानून बनाने की मांग करने के पैदल न्याय यात्रा की जानकारी दी।

Voice of UP

गौतम पाल ने लिखा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पत्र

हर्ष स्पेशली-एबल्ड केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष गौतम पाल ने पीएम मोदी एवं सीएम योगी के नाम सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर पत्र लिखा है। इसमें 44 भवनों पर लगी सील को हटवाने एवं व्यापारियों को व्यापार करने की राहत दिये जाने की मांग की। कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारी पहले ध्वस्तीकरण एवं अब सीलिंग की कार्रवाई से बेरोजगार हो गए है। उन्होंने पीड़ितों की मदद किए जाने की गुहार लगाई। कहा कि वह रोजाना प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं सुप्रीम कोर्ट को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की पीड़ा को लेकर गुहार लगाते हुए पत्र लिखेंगे।

पैदल न्याय यात्रा दिल्ली के लिए होगी रवाना

सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर बुधवार को मेरठ से दिल्ली के लिए पैदल न्याय यात्रा का शुभारंभ होगा। हिन्दू संगठन नेता सचिन सिरोही ने बताया कि आज शास्त्रीनगर के सेंटर मार्केट सेक्टर दो से आवास विकास परिषद द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में पैदल मार्च शुरू होगा। जो बेगमपुल से परतापुर होते हुए आज रात को मोदीनगर पहुंचेगा और वहीं विश्राम होगा। गुरुवार सुबह 10 बजे यात्रा शुरू होकर रात को गाजियाबाद में रुकेगी।

व्यापारियों की सहमति से अफसरों को घेरेंगे

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़े हैं। इस मामले में आवास विकास परिषद के अफसरों की लापरवाही अधिक रही। व्यापारियों की ओर से सही पक्ष न्यायालय में नहीं रखा गया। आवास विकास दफ्तर घेरने के लिए सहमति बन गई, लेकिन जल्द व्यापारियों से वार्ता कर तिथि तय करके धरना-प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो आवास विकास अफसरों को घेरने के साथ दफ्तर पर भूख हड़ताल भी करेंगे।

महिलाओं ने न्यायधीश से लगाई मार्मिक गुहार

धरनारत महिलाओं ने व्यापार और घर बचाने के लिए न्यायधीश से मार्मिक गुहार लगाई। कहा कि व्यापार उजड़ चुका है और भोजन के लाले पड़ रहे हैं। महिलाओं ने न्यायधीश से मार्मिक गुहार लगाई कि एक बार इस इलाके का विशेष टीम भेजकर निरीक्षण कराएं और मानवीय पहलुओं को देखते हुए निर्णय लें।

धरनारत महिलाओं को पढ़ाया कानून का पाठ

शाम को पुलिस धरनारत महिलाओं-व्यापारियों के बीच पहुंची। पुलिस ने उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया। कहा कि ऐसा कुछ न करें, जो कानून के उल्लंघन के दायरे में आए। धरना खत्म करके शांतिपूर्वक अपनी मांग करने की सलाह भी दी। फिलहाल कुछ लोग धरने को लेकर विचार-मंथन में जुटे है कि क्या करें।

धरनास्थल पर गूंजे कीर्तन-भजन

गायक हरि पूजानी से जुड़े शहर के विभिन्न इलाकों से कलाकार भी मंगलवार को धरनास्थल पर पहुंचे। कलाकारों ने भजन-कीर्तन किया, साथ ही गीतों के जरिए व्यापारियों की परेशानी को बयान किया। जनप्रतिनिधियों द्वारा बनाई गई दूरी को लेकर चिंता जताई। कहा कि व्यापारियों की परेशानी को भी समझें।

सेंट्रल मार्केट प्रकरण में आज डीएम से मिलेंगे व्यापारी

संयुक्त व्यापार संघ (अरुण वशिष्ठ-विजेंद्र अग्रवाल) के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को व्यापारियों के साथ डीएम से मिलेगा। मंत्री अंकित गुप्ता मनु ने बताया कि सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर डीएम से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा ।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।