Hindi NewsUP NewsUP Meerut man Killed Brother in law in front of mother in law for abusing father
ऐलानिया कत्ल! जीजा ने सास के सामने साले को गोली से उड़ाया, पिता को गाली देने पर हत्या

ऐलानिया कत्ल! जीजा ने सास के सामने साले को गोली से उड़ाया, पिता को गाली देने पर हत्या

संक्षेप:

मेरठ के सदर बाजार में वेस्टर्न रोड पर गुरुवार देररात 12.30 बजे जीजा ने अपनी सास के सामने ही साले की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक एलएलबी का छात्र था। आरोपी कई दिन से धमकी दे रहा था।

Dec 06, 2025 06:19 am ISTSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

यूपी में मेरठ के सदर बाजार में वेस्टर्न रोड पर गुरुवार देररात 12.30 बजे जीजा ने अपनी सास के सामने ही साले की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक एलएलबी का छात्र था। आरोपी कई दिन से धमकी दे रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी जीजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वेस्टर्न रोड निवासी राधेश्याम सोनकर एमडीए कर्मी हैं। इनका 23 वर्ष का बेटा केशव सोनकर एलएलबी का छात्र था। राधेश्याम की बेटी टीना और अंश निवासी फाजलपुर ने जनवरी 2025 में कोर्ट मैरिज की थी। टीना के परिजन इस शादी के खिलाफ थे और राधेश्याम ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन माह पूर्व टीना को परिजन घर ले आए थे। इसके बाद टीना का अंश से संपर्क खत्म हो गया था। इसी को लेकर तीन दिन पहले अंश और उसके साथियों ने केशव को हत्या की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें:मां ने प्रेमी संग मिल नाबालिग बेटी का किया सौदा, डेढ़ लाख में बेचा

गुरुवार देररात करीब 12.30 बजे अंश ने केशव को कॉल कर घर के बाहर बुलाया। केशव बाहर पहुंचा तो अंश और उसके साथियों ने घेर लिया। पीछे-पीछे केशव की मां सोनू भी पहुंच गईं। आरोपियों ने मां के सामने केशव के सीने में गोली मार दी। परिजन केशव को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। राधेश्याम ने अंश, उसके चचेरे भाई हर्ष, आयुष और छोटू समेत अन्य अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अंश,आयुष को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त तमंचा और स्कूटी बरामद की गई है।

हत्यारोपियों के घर पर बोला हमला, बाइकें तोड़ीं

केशव की हत्या के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और आरोपियों के रोहटा रोड फाजलपुर स्थित मकान पर धावा बोल दिया। यहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। मकान बंद था और पुलिस मौके पर दौड़ी। यहां आरोपियों को भीड़ के हवाले करने की मांग की गई। केशव की देर रात उसके जीजा ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार दोपहर परिवार के लोग और आक्रोशित भीड़ फाजलपुर में आरोपी अंश के घर पहुंच गई। यहां खिड़की के शीशे तोड़ डाले और बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। बाइकों को फूंकने का प्रयास किया, लेकिन टीपीनगर पुलिस पहुंच गई। लोगों ने कहा, पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की। केशव के परिजनों ने दोपहर करीब तीन बजे वेस्टर्न रोड पर जाम लगा दिया। आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की।

आरोप लगाया तीन माह पूर्व पुलिस को अंश और साथियों के खिलाफ तमंचा दिखाकर धमकी देने की तहरीर दी थी। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की। केशव की दादी लक्ष्मी ने कहा कि हमारे बच्चे के बदले चार आरोपियों का खून चाहिए। सूचना पर व्यापारी नेता जीतू नागपाल और शैंकी वर्मा मौके पर पहुंचे। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया दोनों मुख्य आरोपी पकड़े गए हैं। इसके करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। शाम 4.15 बजे केशव का शव घर लाया गया और अंतिम संस्कार किया। मेरठ के एसएसपी, डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि केशव को फोन कर देर रात जीजा अंश ने घर से बाहर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने अंश और आयुष को गिरफ्तार कर लिया है।

मेरे पापा को गाली दी इसलिए मार डाला : अंश

पुलिस ने अंश और आयुष की गिरफ्तारी की है। अंश ने पुलिस को बताया उसने टीना के साथ कोर्ट मैरिज की थी। केशव और परिजन खिलाफ थे और जनवरी में मुकदमा दर्ज करा दिया था। तीन माह पूर्व टीना गर्भवती थी तो उसके परिजन पहुंचे और टीना को बहाने से घर ले आए। टीना ने बच्चे को जन्म दिया और जब वह बच्चे को देखने पहुंचा तो उसे भी केशव ने नहीं देखने दिया। अंश ने बताया तीन दिन पूर्व उसके पिता विक्की ने मोहल्ले की एक महिला से पुत्रवधू और उसके बच्चे की खैरियत पूछ ली। इस पर केशव ने घर आकर गाली गलौज की। पिता को गाली देने के चलते उसने गोली मारी।

गैंग चलाते हैं, घर पर तमंचा दिखाया था

केशव के परिजनों ने बताया अंश का अपराधिक रिकार्ड है और रोहटा रोड के युवकों के साथ मिलकर गैंग चलाता है। तीन माह पूर्व घर आकर अंश और साथियों ने उत्पात मचाया था। तमंचा दिखाकर धमकी दी थी। सदर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया।

आज एलएलबी की परीक्षा थी

परिजनों ने बताया केशव की शुक्रवार को एलएलबी की परीक्षा थी। इसलिए वह रात करीब 12 बजे तक पढ़ रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर अंश ने फोन कर गाली गलौज की और घर से बाहर बुलाया। शुक्रवार को आगरा से युवती पक्ष के लोग शादी के लिए केशव को देखने आने वाले थे।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |