कपसाड़ कांड: प्रशासनिक आश्वासन अधूरे और टूटी रूबी की शादी, मां की हत्या के बाद हुई थी किडनैप

Feb 15, 2026 12:04 pm ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, मेरठ/सरधना
share

यूपी के मेरठ में सरधना तहसील क्षेत्र के कपसाड़ प्रकरण में पीड़िता रूबी और उसके परिवार की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। परिवार को अब एक और झटका लगा है। अप्रैल में प्रस्तावित रूबी की शादी भी टूट गई है। विवाह से लड़का पक्ष ने साफ इंकार कर दिया है।

कपसाड़ कांड: प्रशासनिक आश्वासन अधूरे और टूटी रूबी की शादी, मां की हत्या के बाद हुई थी किडनैप

यूपी के मेरठ में सरधना तहसील क्षेत्र के कपसाड़ प्रकरण में पीड़िता रूबी और उसके परिवार की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। परिवार को अब एक और झटका लगा है। अप्रैल में प्रस्तावित रूबी की शादी भी टूट गई है। विवाह से लड़का पक्ष ने साफ इंकार कर दिया है, जिससे परिवार मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दबाव में है। शनिवार को परिवार ने एसडीएम से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं और चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर समाधान न हुआ तो वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे।

पीड़िता के बड़े भाई नरसी के अनुसार घटना के बाद से परिवार भय में है। रूबी की शादी तय थी लेकिन प्रकरण सामने आते ही रिश्ता टूट गया। बताया कि प्रशासन ने पिस्टल लाइसेंस, जमीन का पट्टा, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिया गया था। इसके अलावा सुरक्षित स्थान पर बसाने की बात भी कही गई थी। परिजनों का आरोप है कि अब तक केवल 10 लाख रुपये की ही आर्थिक सहायता मिली है, जबकि बाकी मांगें लंबित हैं। शुक्रवार को परिवारवाले घंटों इंतजार के बाद भी एसडीएम से नहीं मिल सके।

शनिवार को भी शुरुआत में यही स्थिति रही, बाद में बुलाकर केवल आश्वासन देकर वापस कर दिया गया। एसडीएम, उदित नारायण सेंगर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की जमीन के पट्टे सहित अन्य मांगों पर कागजी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव से बाहर बसाने का कोई आश्वासन नहीं दिया गया था। नौकरी के मामले में भी योग्यता के अनुसार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये था मामला

बीती आठ जनवरी को रूबी पुत्री सतेंद्र का गांव के ही युवक पारस सोम द्वारा अपहरण कर लिया गया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी मां सुनीता धारदार फरसे से हत्या कर दी थी। घटना के बाद इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया था। विपक्ष ने खूब हंगामा काटकर सरकार को घेरा था। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार पुलिस की सुरक्षा में रहा।

इसके बाद रूबी के भाई नरसी ने कहा था कि पुलिस उनके घर के बाहर तैनात है। उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इसी कारण वह लड़का पक्ष से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। नरसी ने बताया था कि रूबी की दो अप्रैल को शादी प्रस्तावित है। जहां उसका रिश्ता हुआ है उनसे संपर्क नहीं हो रहा था और अब वहां से शादी के लिए मना कर दिया गया है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।