कैफे में दोस्त संग बैठी युवती को लगी गोली, निकालकर टेबल पर रखने वाला हिरासत में
मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक कैफे में दोस्त के साथ बैठी युवती को गोली लग गई। पता चला कि गोली युवती के दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल से चली है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।
मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक कैफे में दोस्त के साथ बैठी युवती को गोली लग गई। पता चला कि गोली युवती के दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल से चली है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। पल्लवपुरम फेस टू में एक कैफे है। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे कुछ युवक व युवती कैफे में बैठे थे। इन्हीं में पल्लवपुरम शिवनगर निवासी गौरव भी था, जिसके पास अपनी लाइसेंसी पिस्टल थी। अन्य साथियों में शास्त्री नगर निवासी प्राची भी थी। बताया गया कि गौरव ने अपनी पिस्टल निकालकर टेबल पर रख दी।
इसी दौरान कैफे में काम करने वाला एक 14 वर्षीय किशोर वहां आ गया। उस किशोर ने पिस्टल उठा ली और अचानक उससे ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। यह गोली पास ही बैठी प्राची के पैर में घुटने से ऊपर जाकर लगी।
कैफे पहुंचकर की छानबीन
गौरव की लाइसेंसी पिस्टल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस गौरव को कैफे में छानबीन के लिए ले आई। उस किशोर के परिजनों को भी बुला लिया, जिसके द्वारा गोली चलाया जाना बताया गया। नाबालिग होने के कारण किशोर को परिजनों को सौंप दिया गया।
एसपी सिटी, आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि कैफे में लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली है। पुलिस ने पिस्टल व लापरवाही बरतने वाले उसके मालिक को हिरासत में ले लिया है। घायल युवती की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। परिजन जिस तरह की तहरीर देंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरव को लिया हिरासत में
बेटी को गोली लगने की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गौरव को भी हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। फिलहाल घायल प्राची का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ें

