अपहरण के बाद हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, छात्रा का पहले किया रेप फिर दुपट्टे से घोंटा गला

Srishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, मेरठ/रोहटा
share

बीए की छात्रा का 15 मई की सुबह मेरठ से अपहरण कर रोहटा के जंगल में रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। वारदात को प्रेमी ने ही अंजाम दिया। छात्रा की हत्या के आरोपी अंकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अपहरण के बाद हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, छात्रा का पहले किया रेप फिर दुपट्टे से घोंटा गला

बीए की छात्रा का 15 मई की सुबह मेरठ से अपहरण कर रोहटा के जंगल में रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। वारदात को प्रेमी ने ही अंजाम दिया। छात्रा की हत्या के आरोपी अंकुश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन भी सुबह के समय अंकुश रोहटा रोड पर छात्रा को लेने पहुंचा था। दोनों बाइक पर रोहटा के जंगल में पहुंचे थे। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर प्रेमिका से विरोध जताया और इसी दौरान विवाद हो गया। युवती ने धमकी दी तो दुप्पटे से उसका गला दबा दिया।

पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि चार साल से छात्रा और हत्यारोपी अंकुश का प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर छात्रा के परिजनों ने विरोध दर्ज कराया था। तीन साल पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया। अंकुश से प्रेम प्रसंग के चलते ही छात्रा का पूरा परिवार आठ माह पूर्व मेरठ शिफ्ट हो गया था। छात्रा का इसके बाद भी अंकुश से संपर्क था। पुलिस ने अंकुश का मोबाइल बरामद कर लिया है, जिससे इस बात की पुष्टि हुई है।

Voice of UP

टीपीनगर पुलिस पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

मिशन शक्ति अभियान को टीपीनगर पुलिस ने पलीता लगा दिया। छात्रा के अपहरण की शिकायत के बावजूद थाना पुलिस की नींद नहीं टूटी और मुकदमा दर्ज कर तलाश करने की जगह गुमशुदगी दर्ज कर दी गई। मृतका छात्रा के पिता टेलर है और कपड़ों की सिलाई कर परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। मृतका सबसे बड़ी थी, जबकि उससे छोटे दो भाई-बहन हैं। मृतका के भाई ने बताया कि 15 मई को छात्रा के गायब होने के बाद टीपीनगर थाने पहुंचे थे। यहां अपहरण की आशंका जताकर अंकुश के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं होगा और गुमशुदगी दर्ज की। इतना ही नहीं, अंकुश के बारे में शुरू में ही जानकारी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने उसके घर जाकर पूछताछ नहीं की।

मुकदमे को लेकर भी विवाद

घटना की जानकारी पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना, इंस्पेक्टर टीपीनगर अरुण मिश्रा और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी रोहटा थाने पहुंच गए। यहां रोहटा पुलिस ने तर्क दिया कि गुमशुदगी टीपीनगर थाने में दर्ज है, इसलिए मुकदमा वहीं दर्ज किया जाए। इसके बाद टीपीनगर थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया।

ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा

घटना की जानकारी के बाद जिला पंचायत सदस्य मीतन कुमार, आजाद समाज पार्टी के बिजेंद्र सूद, मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी प्रशांत पारवा, रवि जाटव, आकाश पारवा, रविंद्र जटपुरा, पुष्पेंद्र सिवाल, रवि जाटव, केसपाल कालिंदी, अनूप जाटव, सचिन कुमार, नितिन जाटव, मोहित राव समेत सैकड़ों लोग रोहटा थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। बसपा पदाधिकारियों ने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होती तो छात्रा की जान बच सकती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ और एसपी ने ग्रामीणों को समझाकर जल्द घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

पुलिस में है आरोपी का भाई

पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि आरोपी अंकुश का भाई यूपी पुलिस में जवान है। उस पर भी छात्रा की हत्या में शामिल होने, आरोपी को बचाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप है। पुलिस ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बाकी आरोपियों और परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

किसी अन्य से बातचीत को लेकर हुआ विवाद

आरोपी अंकुश ने पहले तो छात्रा के साथ यौन संबंध बनाए। इसके बाद किसी अन्य युवक से बातचीत को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, पूर्व में छह मई को भी दोनों मिले थे और छात्रा का फोन अंकुश ने चेक किया था। किसी अन्य युवक के साथ मैसेज मिले थे, जिसे लेकर अंकुश ने विरोध दर्ज कराया था। धमकाया और कहा कि मुकदमा दर्ज करा दूंगी। अंकुश ने बताया कि वर्ष 2023-2024 में भी छात्रा ने उस पर आरोप लगाया था।

डॉक्टरों के पैनल से कराया पोस्टमार्टम

परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया था। ऐसे में पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। सूत्रों की मानें तो हत्या से पहले यौन संबंध बनाने की पुष्टि हुई है। वहीं, गला दबाकर मारने की बात का खुलासा हुआ है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।