दो दिन में पोस्टपेड हो जाएंगे बिजली के स्मार्ट मीटर, आज और कल किए जाएंगे बदलाव

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

जल्द ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड में बदल जाएगा। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर यह प्रक्रिया हो जाएगी। इस लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिये।

दो दिन में पोस्टपेड हो जाएंगे बिजली के स्मार्ट मीटर, आज और कल किए जाएंगे बदलाव

जल्द ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड में बदल जाएगा। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर यह प्रक्रिया हो जाएगी। इस लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने आदेश जारी कर दिये। कहा कि आरडीएसएस योजना के तहत स्थापित सभी स्मार्ट मीटर जो प्रीपेड मोड में चल रहे है, उन्हें तत्काल पोस्टपेड मोड में परिवर्तित कर दें। कहा कि प्रीपेड से पोस्टपेड में परिवर्तन आरएमएस बैकएंड से यूपीपीसीएल मुख्यालय स्तर से संपादित किया जाएगा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को भी आदेश मिल गए। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने एमडी यूपीपीसीएल नितीश कुमार की ओर से जारी किये आदेशों की पुष्टि की है।

घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को यह मिलेगी राहत

एमडी यूपीपीसीएल ने जारी किये निर्देशों में कहा कि घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनको और अधिक राहत देते हुए प्रीपेड मोड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तन किये जाने पर 30 अप्रैल तक के बकाये (विलंब अधिभार सहित) को दस किश्तों में भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विलंब अधिभार से बचने को उपभोक्ताओं को बकाये का एकमुश्त भुगतान करना होगा। 30 अप्रैल तक के बकाए भुगतान के लिए तीन किश्तों (40 फीसदी, 30-30 फीसदी) की सुविधा अनुमन्य होगी।

तीन किश्तो में लेंगे सिक्टोरिटी धनराशि

पोस्टपेड मीटरों के प्रीपेड मोड में बदलने के साथ उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी धनराशि को बिल में समायोजित कर दिया गया था। अब जैसे ही मीटर फिर पोस्टपेड में बदलेंगे तो नियमानुसार सिक्टोरिटी धनराशि को तीन मासिक बिलों में जोड़कर लिया जाएगा।

15 दिन का ड्यू डेट, सात दिन का डिस्कनेक्शन समय मिलेगा

उपभोक्ताओं को पूर्व की भांति बिजली बिल जारी होने की तिथि से 15 दिन का ड्य डेट एवं उसके बाद सात दिन का डिस्कनेक्शन डेट दिया जाएगा, जो बिल पर अंकित रहेगा। ड्यू डेट पर भुगतान नहीं करने पर विलंब अधिभार वसूला जाएगा।

एमडी पीवीवीएनएल, रवीश गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड बिलिंग साइकिल में ही चलेंगे। उनका मासिक रूप से बिल जनरेट होगा। पहले प्रीपेड मीटर में प्रतिदिन बैलेंस कटता था, बिलिंग होती थी। अब बिलिंग साइकिल एक महीने की होगी। बिलिंग सिस्टम चेंज हो गया है। अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक है।

मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम, रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मोड में काम करेंगे। उपभोक्ता पहले की तरह महीने का बिजली बिल मिलेगा, उसे उपभोक्ता को निर्धारित अवधि में जमा करना होगा। प्रीपेड मोड वाले स्मार्ट मीटर लखनऊ से एक कमांड के जरिए पोस्टपेड में तब्दील हो जाएंगे।

विशेष अभियान चलाकर शिकायतों का करेंगे हल

अधीक्षण अभियंता शहर, मोहम्मद अरशद ने कहा कि 15 मई से 30 जून तक लगेंगे विशेष शिविर उपभोक्ताओं की बिजली बिलों को लेकर आ रही शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी कार्यालयों में कैंप लगेंगे। 1912 के जरिए भी समस्या हल होगी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।