छात्रों को नमो भारत रैपिड रेल में नौकरी का झांसा, पुलिस के एक नोटिस से खुला करोड़ों के फर्जीवाड़े का राज

कार्यालय संवाददाता, मेरठ
Follow us on Google News
share

यूपी के छात्रों को नमो भारत रैपिड रेल में नौकरी का झांसा देकर उनके खाते खुलवाए गए। इन खातों से करोड़ों रूपयों की लेन-देन की गई। पुलिस ने एक मामले में खाताधारक छात्र को नोटिस भेजा। इस एक नोटिस से करोड़ों के फर्जीवाड़े का राज खुला।

cyber crime

यूपी में फर्जी नौकरी के ऑफर से कई बेरोजगारों को लूटा जा रहा है। शातिरों ने लूटने का नया तरीका अपनाया है। पहले छात्रों को जॉब ऑफर दिया जाता है फिर उनसे या तो रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवाई जाती है या फिर उनके नाम पर नए खाते खोलकर उनमें लेन-देन किया जाता है। ये लेन-देन भी साइबर क्राइम से जुड़ा होता है। अब नमो भारत मेरठ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रों से बैंक खाते खुलवाने और उन्हीं खातों के जरिए करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है।

आरोप है कि नौकरी के नाम पर युवकों से नए बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड और पासबुक अपने कब्जे में ले लिए गए। बाद में जब एक छात्र के परिचित के पास पुलिस का नोटिस पहुंचा तो पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। बैंक से खातों की जानकारी निकलवाने पर छात्रों और उनके परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि उनके खातों से कुल करीब नौ करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। शनिवार को पीड़ित छात्र अपने परिजनों के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि सभी कॉलेज के छात्र हैं और नौकरी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान माधवपुरम निवासी अभिषेक चौहान के माध्यम से उनकी मुलाकात भोला रोड निवासी शाहरुख से हुई। शाहरुख ने खुद को सेवायोजन कंसल्टेंसी का ऑपरेटर बताते हुए नमो भारत और मेरठ मेट्रो में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि उसने प्रत्येक छात्र से कमीशन के नाम पर पहली कमाई लेने की बात कही और अलग-अलग बैंकों में नए खाते खुलवाए।

भरोसा जीतने के बाद उसने खातों की पासबुक और एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिए। इसके बाद लंबे समय तक न नौकरी मिली और न ही कोई स्पष्ट जवाब दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक छात्र निखिल के परिचित के पास पुलिस का नोटिस पहुंचा। छात्रों ने शाहरुख से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर सभी छात्रों ने अपने बैंक खातों की जानकारी निकाली तो पता चला कि खातों से लेनदेन किया है।

विभिन्न ट्रांजेक्शन से करोड़ों की हेराफेरी

पीड़ितों का आरोप है कि बैंक स्टेटमेंट में अलग-अलग खातों से करोड़ों के ट्रांजेक्शन दर्ज मिले। किसी खाते से करीब आठ करोड़ रुपये तक का लेनदेन सामने आया, जबकि सभी खातों को मिलाकर लगभग नौ करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली। पीड़ित छात्र राघव ने बताया कि उसके खाते से लगभग 6.50 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है। वहीं, छात्र अक्षत के खाते से 42 लाख, मयंक वर्मा के खाते से 12 लाख और सबसे अधिक कार्तिक के खाते से करीब आठ करोड़ का लेनदेन कर हेराफेरी की गई। पीड़ितों का यह भी कहना है कि सभी बैंक खातों पर साइबर शिकायत दर्ज है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनमो भारत रैपिड रेल में नौकरी का झांसा, पुलिस के एक नोटिस से खुला बड़ा फर्जीवाड़ा