पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल की सुरक्षा को खतरा, कोर्ट में सुनवाई भी टली

Srishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share

यूपी के मेरठ का नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में बुधवार को सुनवाई टल गई। केस में 313 की कार्रवाई होनी थी, लेकिन फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट नहीं आने के चलते कोर्ट ने अगली तारीख दी है। रिपोर्ट कोर्ट में पेश होती तो दोनों आरोपियों साहिल और मुस्कान को कोर्ट में पेश कराया जाता।

पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और साहिल की सुरक्षा को खतरा, कोर्ट में सुनवाई भी टली

यूपी के मेरठ का नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में बुधवार को सुनवाई टल गई। केस में 313 की कार्रवाई होनी थी, लेकिन फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट नहीं आने के चलते कोर्ट ने अगली तारीख दी है। रिपोर्ट कोर्ट में पेश होती तो दोनों आरोपियों साहिल और मुस्कान को कोर्ट में पेश कराया जाता और दोनों आरोपी कोर्ट में अपना पक्ष रखते। हालांकि अब यह प्रक्रिया अगली तारीख पर कराई जाएगी।

ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ की तीन मार्च 2025 की रात को घर के अंदर ही हत्या की गई थी। सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी थी। इसके बाद साहिल और मुस्कान ने सौरभ का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ भी कलाई से काटकर अलग कर दी।

Voice of UP

साहिल और मुस्कान की सुरक्षा को खतरा

313 की प्रक्रिया में आरोपित को खुद कोर्ट के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना पड़ता है। हालांकि साहिल और मुस्कान का केस अलग है। कोर्ट में साहिल और मुस्कान पर पूर्व में हमला हो चुका है और मामला संवदेनशील है। इन्हीं बातों को देखते हुए पूरे मामले में हर बार साहिल और मुस्कान की पेशी हर बार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जेल से कराई गई है।

पहले भी हुआ था हमला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या की आरोपी मुस्कान को 19 मार्च 2025 को उसके बॉयफ्रेंड साहिल के साथ कोर्ट में पेश किया गया था। मुस्कान और साहिल पर आरोप है कि उन्होंने सौरभ के शव के 15 टुकड़े किए और उन्हें सीमेंट से भरे एक ड्रम में छिपा दिया। पिछले साल जब उन्हें चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, सीजेएम कोर्ट पहुंचाया गया तो उन्हें कोर्ट परिसर के बाहर वकीलों की एक गुस्साई भीड़ का सामना करना पड़ा। जब पुलिस मुस्कान और साहिल को कोर्ट के अंदर ले जा रही थी, तो वहां तनाव भड़क उठा। वकीलों के इस गुस्साए समूह ने दोनों पर हमला कर दिया; उन्होंने साहिल के कपड़े फाड़ दिए और पुलिस के बीच-बचाव करने से पहले दोनों की जमकर पिटाई की।

बता दें कि यह हत्याकांड मेरठ के इंद्रानगर, ब्रह्मपुरी में हुआ था। मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत, मुस्कान का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से मेरठ लौटे थे। सौरभ और मुस्कान ने प्रेम विवाह किया था और उनकी छह साल की एक बेटी थी। मुस्कान ने अपने नए प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मौत के घाट उतार दिया था।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।