Hindi NewsUP NewsUP Meerut Bhuni Toll plaza Soldier Beating Main Accused Arrested Armymen Soldier in fear
भूनी टोल पर फौजी को पीटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां को दहशत- जेल से छूटकर न कर दें वारदात

भूनी टोल पर फौजी को पीटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां को दहशत- जेल से छूटकर न कर दें वारदात

संक्षेप:

सेना के जवान से मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी भी दबोचा गया है। बुधवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान ने घायल फौजी से मुलाकात कर सैन्य अफसरों से बातचीत की। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी पीड़ित फौजी से मिलने पहुंचे।

Aug 21, 2025 11:15 am ISTSrishti Kunj हिन्दुस्तान टीम, मेरठ/सरूरपुर
share Share
Follow Us on

मेरठ-करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान को बंधक बनाकर बर्बरता से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी रवि को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जवान पर डंडे से रवि ने ही वार किए थे। इस बात की तस्दीक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर भी कर ली गई है। आरोपी ने घटना के समय पीले रंग की शर्ट पहनी हुई थी। वारदात में शामिल बाकी अन्य आरोपियों की पहचान के लिए फिलहाल पुलिस काम कर रही है। उधर, सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने मिलिट्री अस्पताल में भर्ती सेना के जवान से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भूनी टोल प्लाजा पर रविवार को टोल-कर्मियों ने सेना के जवान कपिल को पोल से बांधकर बर्बरता से मारपीट की थी। बचाव में आए फौजी के पिता व चचेरे भाई शिवम को भी आरोपियों ने जमकर पीटा था। सोशल मीडिया पर जवान से मारपीट की वीडियो जैसे ही वायरल हुई लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को भूनी टोल प्लाजा पर पहुंच कर हंगामा करते तोड़फोड़ कर दी थी। इसके बाद पूर्व विधायक संगीत सोम व जितेन्द्र सतवाई और भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी।

ये भी पढ़ें:सहकारी आवास समितियों में भ्रष्टाचार की बीमारी बहुत गहरी, हाईकोर्ट की टिप्पणी

हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सात आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था। बुधवार को सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि को करनावल पुलिस चौकी के पास स्थित झाल से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मेरठ, डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि वारदात में शामिल आठ आरोपियों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में जो भी अन्य आरोपी सामने आएंगे, उनकी पहचान कर गिरफ्तारी कराई जाएगी। बाकी कार्रवाई भी प्रचलित है।

जेल से छूटकर आरोपी न कर दें वारदात

कपिल की मां सुनीता का कहना है कि उनके बेटे को बर्बरतापूर्वक पीटने वाले सभी आरोपी पकड़े तो गए हैं लेकिन उन्हें डर सता रहा है कि वह जेल से छूटने के बाद उनके बेटे और उनके परिवार के साथ में कोई अनहोनी ना कर दें। सभी आरोपी स्थानीय हैं और पहले से ही अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसे लेकर वह काफी चिंतित हैं।

हालांकि कपिल के पिता कहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है, कुछ नहीं होगा। कृष्णपाल ने सुनीता को हिम्मत बंधाते हुए कहा कि देश ही उनका परिवार है वे पाकिस्तान में नहीं हैं कि आरोपियों से डर जाएं। क्षेत्र के तमाम लोग उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटे देश की सेना को दे रखे हैं। कपिल के बड़े भाई सचिन कुमार भी सेना में हैं और इन दिनों पंजाब में तैनात हैं।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj
सृष्टि कुंज ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पंजाब केसरी ग्रुप के साथ करियर की शुरुआत की। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरें लिखती हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |