अमित हत्याकांड: रविता-अमरदीप को सजा आज, पति को मारकर लाश पर छोड़ा था सांप

प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप के खिलाफ आज कोर्ट सजा सुनाएगी। पति को मारकर सर्पदंश दिखाने के लिए लाश पर सांप छोड़ा था। रविता ने पति के हाथ पकड़े थे और अमरदीप ने गला दबाया था।

Meerut Ravita Amardeep
मेरठ की रविता और अमरदीप को आज सांप कांड में सजा

मेरठ, प्रमुख संवाददाता। नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी और आज शुक्रवार को सांप कांड यानी अमित कश्यप हत्याकांड में भी कोर्ट फैसला सुनाएगी। सांप कांड में एडीजे-12 की कोर्ट ने रविता और अमरदीप को 7 अक्टूबर को दोषी करार दिया था। साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा होने के बाद रविता और अमरदीप बैचेन हो गए हैं और परेशान हैं। सभी की नजर अब शुक्रवार को सांप कांड के फैसले पर टिकी हैं।

बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात को घर के अंदर ही अमित कश्यप की हत्या पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दी थी। सर्पदंश से मौत दिखाने के लिए लाश पर एक सांप छोड़ा था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में एडीजे-12 की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट 7 अक्टूबर को रविता और प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दे चुकी है।

दोनों की सजा पर 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को फैसला होना है। इससे पहले ही 14 अक्टूबर को जिला जज कोर्ट ने नीला ड्रम केस में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। इस सजा के बाद रविता और अमरदीप की बेचैनी बढ़ गई है। दोनों को अंदेशा है कि कोर्ट उन्हें भी कड़ी सजा सुना सकती है। ऐसे में दोनों परेशान हैं। जेल में दोनों की नींद उड़ी हुई है। दूसरी ओर, जेल प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें शुक्रवार को आने वाले फैसले पर है।

रविता और अमरदीप के खिलाफ काफी साक्ष्य

रविता और अमरदीप के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी। हत्या वाली रात भी दोनों के बीच 50 से ज्यादा बार बातचीत हुई। इसके अलावा अमरदीप को हत्या वाली रात घर से बाहर जाते देखा गया था।

नीला ड्रम के बाद सांप कांड देश में हुआ था चर्चित

मेरठ का नीला ड्रम केस यानी सौरभ राजपूत हत्याकांड देशभर में चर्चित हुआ था। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की। लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट से जमा दिया। यह अपनी तरह का अलग मामला था। इसके बाद मेरठ में सांप कांड सामने आया।

रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या की और मौत सर्पदंश से दिखाने का प्रयास किया। इसके लिए एक सांप लाकर लाश पर फेंका था। यह मामला भी देशभर में चर्चित हुआ था। दोनों मामलों में पति-पत्नी और वो का एंगल था। दोनों हत्याकांड में कत्ल करने का तरीका काफी चौकाने वाला था। हत्या करने वालों का कोई अपराधिक रिकार्ड भी नहीं था। बस अवैध संबंधों में हत्या की गई थी।

Srishti Kunj

लेखक के बारे में

Srishti Kunj

सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअमित हत्याकांड: रविता-अमरदीप को सजा आज, पति को मारकर लाश पर छोड़ा था सांप